उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया गया है। इस घटना की वजह से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
डॉक्टर के सलाह पर टहलने जाती थी महिला: दरअसल, यह मामला बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। डॉक्टर ने महिला को शाम को टहलने की सलाह दी थी। इसलिए महिला हर रोज की तरह सोमवार (7 अक्टूबर) को भी शाम में महिला टहलने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक शराबी ने बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया और जबरन रेप किया। आरोपी के चंगुल से छुटने के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और सारी बात घर वालो को बताई। इसके बाद घरवालों ने आरोपी के खिलाफ थाने शिकायत दर्ज कराई।
National Hindi News, 8 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: शराबी युवक ने महिला को जबरन खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
https://youtu.be/alVpwt5wmEY
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना: बता दें कि यह पहली घटना नहीं जब किसी ने बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया हो, इससे पहले पिछले साल उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में एक 80 साल की एक बुजुर्ग महिला ने गांव के ही एक युवक कल्लू पर शराब के नशे में बलात्कार करने का आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।