Pratapgarh me Dulhan ne Todi Shadi: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दूल्हे को शराब की लत भारी पड़ गई। दूल्हा बारात लेकर गया तो दुल्हन लाने था, लेकिन उसे शराब के नशे में धुत देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं, लड़की के परिजनों ने दूल्हा और उसके पिता को बंधक बना लिया। दुल्हा 18 घंटे तक बंधक बना रहा। इस दौरान हाई वॉल्टेज ड्रामा चलता रहा। नशे में धुत दूल्हा लड़की के परिजनों को गाली दे रहा था।
दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था
घटना जिले के कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह गांव की है। यहां रहने वाले राम दास के बेटे संजय ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खुजी गांव के रहने वाले जीतलाल के बेटे अनीश के साथ तय की थी।
तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। खुशी का माहौल था। सभी नाच-गा रहे थे। तभी दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी, दूल्हे को देखते ही उसका मूड खराब हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि दूल्हे ने शराब पी रखी थी।
स्थानीय पुलिस मामले की सूचना दी गई
नशे में धुत दूल्हा लकड़ी पक्ष को लोगों के साथ बदसलूकी कर रहा था। इस बात से नाराज होकर उसे बंधक बना लिया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ दी। उन्होंने बारातियों को तो खाना खिलाकर वापस भेज दिया लेकिन दूल्हा और उसके पिता को बंधक बना लिया.
पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायती चलती रही। लड़की वालों की मांग था कि वर पक्ष शादी में खर्च उन्हें वापस करे। पैसे देने पर ही वे उन्हें घर जाने देंगे। दोनों पक्षों में मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक किसी तरह सहमति बनी। दूल्हा पक्ष ने 95 हजार रुपये दूल्हन पक्ष को शादी के खर्च के रूप में दिए, जिसके बाद उन्हें रिहा किया गया।
दूल्हे के शराब पीने के कारण शादी टूट गई
अब पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में पट्टी सीओ आनंद कुमार ने कहा कि दूल्हे के शराब पीने के कारण शादी टूट गई। खर्च को लेकर उन्हें बंधक बना लिया गया था। पैसे देने के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया है। वे घर चले गए हैं।
दूल्हा अनीश ने कहा, ‘बस थोड़ा सी शराब पी ली थी। इस कारण सारा मैटर गंभीर हो गया। शादी टूट गई। बंधक नहीं बनाया गया था। वहीं दूल्हे के पिता ने कहा, “बेटे की गाड़ी हमारे गाड़ी से आगे थी। हमें नहीं पता उसने कब शराब पी ली। इस कारण शादी टूट गई। 95 हजार रुपये में समझौता हो गया है।”