Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने रविवार एक अनोखे चोर को गिरफ्तार किया है। 20 साल का ये चोर देर रात लोगों के घर में घुसता था और सो रही महिला को अपना निशाना बनाता था। वो महिला के सिर पर वार करता था फिर घर में लूटपाट कर भाग जात था।
आरोपी की पहचान अजय निषाद के रूप में हुई है, जिसका महिलाओं के खिलाफ अपराधों का इतिहास रहा है, उसने देर रात झंगहा गांव में अलग-अलग घरों को निशाना बनाया और महिलाओं पर धारदार हथियारों से हमला किया।
पुलिस के अनुसार, निषाद पिछले चार महीनों से गांव की महिलाओं को खौफजदा कर रहा था। उसके कारण एक महिला की मौत भी हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक की आंख चली गई। बताया जाता है कि आरोपी के हमले कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल है और लिक्विड डाइट पर जीवित है।
आरोपी जो पहले 2022 में यौन उत्पीड़न के एक मामले में जेल गया था। हालांकि फिलहाल वो जमानत पर था और ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने रात 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अलग-थलग घरों को निशाना बनाया। उन्होंने बांस की छड़ी, लोहे की छड़ें और बेडपोस्ट जैसे हथियारों का इस्तेमाल करके महिलाओं पर हमला किया और उनके गहने लेकर भाग गए।
इस संबंध में महिलाओं से शिकायत मिलने के बाद, गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए स्थानीय टीमों, स्वाट इकाइयों और निगरानी की एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया। ये सब जानकर आरोपी बैकफुट पर आ गया। हालांकि, उसने 9-10 नवंबर और 13-14 नवंबर को दो नई घटनाओं को अंजाम दिया, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने और गिरफ्तार करने के लिए ताकत झोंकनी पड़ी।
सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और निगरानी डेटा के कारण उसकी गिरफ्तारी हुई। पूछताछ के दौरान, निशाद ने पांच हमलों की बात कबूल की और सबूतों से क्राइम सीन पर उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई।
गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा, “पिछले चार महीनों में, झंगहा में एक ही पैटर्न की लूटी की पांच घटनाएं सामने आईं। गहन जांच के बाद, हमने मंगलपुर गांव के 20 साल के निवासी अजय निषाद को गिरफ्तार किया, जिसने अपराध कबूल कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और गवाह से उसकी संलिप्तता की पुष्टि होती है। उसे वापस जेल भेज दिया गया है।”