Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी को बीच में ही छोड़कर भाग गई। वहीं, अपने साथ वो गहने और पैसे लेकर भी चंपत हो गई। मामला जिले के खजनी इलाके का है। शादी को बीच में छोड़कर भागने के बाद 40 वर्षीय दूल्हा इंतजार ही करता रह गया।

पैसे देकर तय किया था रिश्ता

घटना भरोहिया के शिव मंदिर में हुई। 40 वर्षीय दूल्हा कमलेश कुमार जो अपनी पहली पत्नी को खो चुका था वो दूसरी शादी करने गया था। वो अपनी दूसरी शादी की रस्में निभा रहा था। उसने एक मिडिएटर को 30,000 रुपये का कमीशन देकर महिला से रिश्ता पक्का किया था।

यह भी पढ़ें – ‘मुझे गले लगाओ…’, छात्रा को अकेला पाकर टीचर ने क्लास रूम का गेट किया बंद, करने लगा छेड़खानी, गिरफ्तार

हालांकि, उसका दोबारा घर बसाने का सपना धरा का धरा ही रह गया। ऐसे में सीतापुर के गोविंदपुर गांव के रहने वाले किसान कमलेश ने घटना के बाद मीडिया से संपर्क किया। पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

दूल्हा पक्ष ही उठा रहा था शादी का खर्चा

दूल्हा द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, शुक्रवार को दुल्हन अपनी मां के साथ मंदिर आई और कमलेश भी अपने परिवार के साथ मंदिर आया। कमलेश ने आरोप लगाया कि उसने महिला को साड़ियां, मेकअप के सामान और जेवर दिए गए। साथ ही शादी का खर्च वो पहले से ही उठा रहा था।

यह भी पढ़ें – ‘आवाज नहीं आनी चाहिए…’, पर्चा बाहर फेंककर शिवालय में बंद हुई छात्रा, साधना के नाम पर कर दिया ऐसा काम, चौंक गए लोग

हालांकि, जैसे ही रस्में शुरू हुईं, दुल्हन बाथरूम चली गई और फिर वापस ही नहीं लौटी। उन्होंने मीडिया को बताया कि लड़की के साथ साथ उसकी मां भी गायब हो गई। उन्होंने कहा, “मैं बस अपना परिवार फिर से बसाना चाहता था, लेकिन सब कुछ खो दिया।”

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, दक्षिण, जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्थानीय पुलिस स्टेशन में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन अगर कोई शिकायत दर्ज करता है तो मामले की जांच की जाएगी।