उत्तर प्रदेश के एटा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 42 साल की महिला जिसने अपनी 17 साल की बेटी की हत्या के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया था की खुद ही हत्या हो गई। ये इसलिए हुआ क्योंकि जिस शख्स को उसने सुपारी दी थी वो असल में उसकी बेटी का प्रेमी था।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना एटा जिले की है, जहां अलका नाम की महिला की 6 अक्टूबर को बाजरे के खेत में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसके घर न लौटने पर उसके पति रमाकांत ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के मुताबिक, अलका अपनी बेटी के अफेयर से काफी परेशान थी और उसने उस मरवा डालने का फैसला कर लिया था। ऐसे उसने सुभाष से संपर्क किया, जो हाल ही में बलात्कार के आरोप में सजा काटने के बाद जेल से रिहा हुआ था। अलका ने अपनी बेटी की हत्या के लिए सुभाष को 50,000 रुपये की सुपारी दी.
अलका को ये पता नहीं था कि सुभाष पहले से ही उसकी बेटी से जुड़ा हुआ है। दोनों मोबाइल फोन के जरिए बातचीत कर रहे थे जो सुभाष ने ही उसे दिया था।
जब सुभाष को अलका की प्लानिंग का पता चला तो उसने उसकी बेटी को जानकारी दी। बेटी ने विरोध करने के बजाय सुभाष के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसे उसकी मां की हत्या करने के लिए मना लिया. दोनों ने मिलकर अलका की आंखों में धूल झोंककर उसकी हत्या का प्लान बनाया।
सुभाष ने अलका को उसकी बेटी की हत्या की फर्जी तस्वीरें भेजीं और तय राशि की मांग की। दोनों आगरा में मिले, जहां सुभाष ने अलका को बताया कि उसने उसकी बेटी की हत्या नहीं की है।
फिर बेटी और उसके हिटमैन प्रेमी ने अलका के साथ यात्रा की। इसी दौरान वे उसे एटा में एक एकांत जगह पर ले गए और बाजरा के खेत में उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक दिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में अलका की बेटी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।