Agra Husband Wife Dispute: पति पत्नी में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक हो जाती है। शादी के कुछ साल बाद तो इस नोकझोंक को आम बात मान लिया जाता है। पति-पत्नी छोटी बातों पर एक दूसरे से बहस करने लगते हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश में छोटी सी बात को लेकर पति-पत्नी में शुरू हुई ये बहस तलाक जैसे बड़े फैसले तक पहुंच गई। हालांकि, दोनों का समझौता करा दिया गया। आइये जानते हैं पूरा माजरा क्या है।
दोनों में काफी बहस और झगड़ा हुआ
दरअसल, पति ने पत्नी पर आरोप लगाया था कि महिला घर में रखा सरसों का तेल अपने मायके में ले जाकर बेच देती है। उसने उसे ऐसा करते हुए पकड़ भी लिया था। इस बात को लेकर दोनों में काफी बहस और झगड़ा हुआ था। इस घटना से नाराज महिला अपने मायके चली गई थी।
यह भी पढ़ें – बच्चे के नामकरण को लेकर पति-पत्नी में ठन गई, तलाक तक पहुंच गई बात, कोर्ट ने ऐसे सुलझाया पूरा मामला
इस घटना के बाद महिला ने अपने पति पर पर प्रताड़ित करने, पैसे नहीं देने समेत कई केस दर्ज कर दिए थे। महिला का आरोप था कि पति उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देता है, इस कारण उसे तेल बेचना पड़ता है। पत्नी ने कहा कि वो सिर्फ एक बार मायके में दो लीटर तेल बेचने के लिए लेकर गई थी। इसी पर विवाद हुआ और वो मायके आ गई और दो महीने से वहीं रह रही है।
यह भी पढ़ें – अनाथ की तरह बिताया बचपन, 26 साल बाद शख्स को मिले उसके करोड़पति मां-बाप, फिर जो हुआ…, दिल छू रही पूरी कहानी
हालांकि, जब ये मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो उसे सुलझा दिया गया। काउंसलिंग सेंटर में दंपति जिसकी शादी साल 2020 में हुई थी के बीच बातचीत के जरिए समझौता कराया गया और दोनों के रिश्ते को बचा लिया गया।
सरसों तेल को लेकर दंपति में था विवाद
आगरा फैमिली काउंसलिंग सेंटर के काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार ने इस केस के बारे में बताया कि पूरा मामला बड़ा अजीब था। सरसों तेल को लेकर दंपति में विवाद था। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। दोनों का समझौता करा दिया गया है।
