पिछले सप्ताह दिल्ली में जब वकीलों और पुलिसर्किमयों के बीच झड़प हुई, उस समय उन्नाव बलात्कार कांड के एक आरोपी और निष्कासित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर तीस हजारी अदालत में हवालात में बंद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झड़प के समय सेंगर के अलावा तीस हजारी हवालात में लगभग 140 कैदी बंद थे। एक वकील ने बताया कि सेंगर को शनिवार की सुबह ही तिहाड़ जेल से यहां लाया गया था, और सुनवाई के लिए सुबह साढ़े दस बजे अदालत के समक्ष पेश किया गया। सेंगर को जिला जज धर्मेश शर्मा की अदालत में पेश किया गया।

पुलिस और वकिल विवाद में 20 घायल:  अर्धसैनिक बल के पहुंचने के बाद उसे लगभग शाम सात बजे बाहर निकाला गया। उसने कहा कि वह लगभग आठ बजे जेल परिसर में लौट आये। ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी और एक वकील के बीच पार्किंग विवाद के चलते शनिवार (2 नवंबर) को दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई, जिससे 20 सुरक्षाकर्मी और कई अधिवक्ता घायल हो गए।

Hindi News Today, 07 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

2017 में लगा था रेप का आरोप:  बता दे कि कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने रेप का आरोप लगने पर निष्कासित कर दिया। सेंगर ने 2017 में पीड़िता का कथित तौर पर बलात्कार किया था। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। वह 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़िता की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई थी और उनका वकील भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।