बिहार की राजधानी पटना में एक विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह वारदात राजेंद्र नगर पुल के नीचे अंजाम दी गई। महिला की शिकायत पर कदमकुआं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी शादी से नाखुश थी, जिसके चलते वह मुंबई भागने की कोशिश में थी। हालांकि, पटना में वह दोनों आरोपियों के हत्थे चढ़ गई।

राजेंद्र नगर स्टेशन के पास हुई वारदात: पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार (18 जून) रात मायके से भागने के बाद वह मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। हालांकि, उससे पहले ही ट्रेन छूट गई थी। दूसरी ट्रेन के इंतजार में वह स्टेशन के आसपास ही भटक रही थी। इस बीच ई-रिक्शा चालक दीपक ने उससे बातचीत शुरू कर दी। महिला ने उसे पूरा मामला बताया तो वह अपने ई-रिक्शे से पीड़िता को अपने घर ले जाने लगा। रास्ते में छोटू और रंजीत नाम के 2 युवकों ने दीपक के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला के साथ गैंगरेप किया।

Bihar News Today, 19 June 2019: बिहार से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक 

ऐसे दबोचे गए आरोपी: बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी महिला को राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में दीपक ने आरपीएफ को मामले की जानकारी दे दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।

[bc_video video_id=”5973557424001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

एक साल पहले हुई थी शादी: पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 मई 2018 को पटना में हुई थी। शादी के बाद वह करीब छह महीने ससुराल में रही, लेकिन ससुराल वालों से परेशान होकर वह मायके चली गई। माता-पिता बार-बार उसे ससुराल जाने के लिए कहते थे। ऐसे में वह 16 जून को मायके से भी भाग गई। उसने कदमकुआं में एक अनजान महिला के घर एक दिन गुजारा और 17 जून की रात मुंबई भागने की कोशिश करने लगी।