गुड़गांव में पुलिस थाने के एसएचओ को महिला का रेप करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। रविवार (11 अगस्त) को आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पुलिस अफसर की पहचान सदर पुलिस थाने में तैनात दलबीर सिंह के रूप में हुई है। रिटायरमेंट से एक साल पहले उस पर यह गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार (9 अगस्त) को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एक पुलिस अधिकारी के हवाले से पीटीआई ने लिखा है, ‘उन्हें आंतरिक पूछताछ के बाद दोषी पाया गया है, जिसके चलते गिरफ्तार कर लिया गया।’ रिपोर्ट के मुताबिक सिंह पर महिला के साथ कई बार रेप करने और एमएमएस बनाकर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। सिंह ने यह वीडियो उस वक्त बनाया जब महिला बेहोशी की हालत में थी।
National Hindi News, 11 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
पीड़ित महिला जींद की रहने वाली है। उसने शुक्रवार को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। शिकायत के अनुसार घटना के बाद महिला ने जींद में सुसाइड की कोशिश भी की थी। लेकिन एक जवान ने उसे देखा तो रोका और शिकायत करने के लिए कहा। महिला के मुताबिक नवंबर 2017 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद उसने पति के खिलाफ केस करने के लिए पुलिस थाने में संपर्क किया। उसका केस गुड़गांव ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं आरोपी पुलिस अफसर से उसकी पहचान हुई।
[bc_video video_id=”5846251946001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
सिंह भी जींद का रहने वाला था, ऐसे में उस पर भरोसा कर उसने अपना मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद पुलिस अफसर उसे अक्सर फोन करता था। उसने एक रेस्टोरेंट में उसकी जॉब भी लगवा दी। आरोप के मुताबिक, 10 जुलाई को उसने जींद से गुड़गांव जाते वक्त सिंह ने उसे कार में बिठाया और पिंडारा बायपास के पास उसके साथ कार में ही रेप किया। अगले दिन उसे क्वार्टर में मिला और कुछ पिलाया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई तो उसके साथ फिर से रेप किया गया और एमएमएस बना लिया गया।