मध्य प्रदेश के रीवा से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी से एक दिन पहले प्रेमी ने दुल्हन का दुष्कर्म किया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी तोड़ दी। जिस घर में एक दिन बाद बारात आने वाली थी, उस घर में माहौल गमगीन है। दुष्कर्म के बाद लड़की ने प्रेमी रखे शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा लड़की ने अपनी शादी भी तोड़ दी। मामला रीवा जिले के सागर थाना क्षेत्र का है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमी लड़की पर शादी की दबाव बना रहा था। हालांकि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी। एक दिन बाद उनसी बारात आने वाली थी। शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। लड़की ने प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने उसका रेप कर दिया। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म की घटना के बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसकी शादी टूट गई।
मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता किसी काम से घर से बाहर गई थी। उसी समय उसके प्रेमी रहे अभिषेक से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी बात करने के बहाने पीड़िता को अपने स्थान पर ले कर गया। इसके बाद युवती अपने घर गई और परिजन से आपबीती बताई। इतना ही नहीं वह सागर थाने पहुंची और मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
शादी से इनकार करने पर किया रेप
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने प्रेमिका के ऊपर शादी का दबाव बनाया था मगर उसने इनकार कर दिया था। इसके बाद ही उसने प्रेमिका का दुष्कर्म किया। एक दिन बाद ही युवती की किसी और से शादी होने वाली थी।
मामले में एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। युवती ने दुष्कर्म के बाद खुद ही शादी तोड़ दी।