इश्क में नाकाम हुआ तो सीरियल किलर बन गया। हर हत्या से पहले यह सीरियल किलर अपना एक Tiktok वीडियो बना कर फेसबुक पर पोस्ट कर देता है। इश्कजादे से कातिल बने इस किलर ने अपनी प्रेमिका समेत तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के इस सीरियल कातिल के आतंक ने लोगों को दहशत में डाल रखा है। आलम यह है कि इस खूंखार को पकड़ने के लिए खुद एसएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है और इतना ही नहीं ड्रोन और कुत्तों की भी मदद से इसे तलाशा जा रहा है। इस कातिल की कहानी किसी सीरियल किलर पर बनी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

प्यार में हुआ नाकाम: बिजनौर के बढ़ापुर का रहने वाला अश्विनी उर्फ जॉनी दादा दौलताबाद की रहने वाली एक लड़की नितिका से कथित रूप से प्यार करता था। हालांकि बताया जा रहा है कि लड़की के घरवाले अश्विनी को पसंद नहीं करते थे लिहाजा उन्होंने नितीका की शादी कहीं और तय कर दी। प्यार को पाने में नाकाम होने पर अश्विनी अपना आपा खो बैठा और उसने इसी साल सितंबर के महीने में सबसे पहले अपनी प्रेमिका को गोलियों से छलनी कर दिया।

बन गया सीरियल किलर: प्रेमिका की हत्या करने के बाद जैसे अश्विनी के सिर पर खून करने का जुनून सवार हो गया। उसने 26 सितंबर को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे राहुल और भतीजे कृष्णा को भी दिनदहाड़े भून डाला। कहा जा रहा है कि उसने इन हत्याओं को आपसी दुश्मनी की वजह से अंजाम दिया है।

Tiktok वीडियो का शौकीन: ऐसा लगता है कि सीरियल किलर अश्विनी Tiktok वीडियो बनाने का शौकीन भी है। उसने इन दोनों हत्याओं से पहले एक Tiktok वीडियो बनाया था और कहा था कि ‘जिस को मारना है उसको मारना है…वह चाहे कहीं भी जाकर छुप जाए।’ उसने इस वीडियो को अपने फेसबुक पर भी डाल दिया था। फेसबुक पर यह शख्स खुद को किसी ‘डॉन’ की तरह दिखाने की भी कोशिश करता है।

कुत्ते और ड्रोन की मदद से तलाश: 1 ही महीने के अंदर 3 लोगों की हत्या करने के बाद अश्विनी पर अब पुलिस की नजरें गड़ गई हैं। कुछ दिनों पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि यह हत्यारा बिजनौर के पास स्थिति जंगलों में मौजूद है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन में ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई लेकिन यह शातिर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गया।

https://www.youtube.com/watch?v=4pNmIq-wZY4

बहरहाल अब पुलिस ने अश्विनी के सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस इस दुर्दांत अपराधी की तलाश में लगी हुई है। (और…CRIME NEWS)