हरियाणा से दुखद खबर सामने आई है। यहां पानीपत के डीएसपी जोगिंदर देसवाल की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात वे अपने करनाल स्थित घर पर थे। सोमवार सुबह 5 बजे वे जिम गए। जहां वर्कआउट करते समय वे अचानक गिर पड़े। उन्हें फौरन करनाल के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबर सामने आते ही पुलिस मकहमे में मातम छा गया। रिपोर्ट के अनुसार, वर्कआउट करते समय उनके सीने में तेज दर्द हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसी कारण उनका निधन हुआ। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
डीएसपीसे पहले थे वकील
जानकारी के अनुसार, डीएसपी जोगिंद करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे। वे 52 साल के थे। वे पहले वकील थे। इसके बाद उन्होंने डीएसपी का एग्जाम क्लियर किया था। रिपोर्ट के अनुसार वे करनाल के डीएसपी भी रह चुके थे। वे अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं। परिवार के लोगों को अभी भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है। वे काफी फिट थे। ऐसे में हार्ट अटैक की यह घटना उन्हें हैरान कर रही है।
हरियाणा पुलिस में शोक की लहर
डीएसपी जोगिंदर के परिवार के लोगों का कहना है कि वे फिट रहने के लिए जिम में वर्कआउट करते थे। सोमवार को भी सुबह-सुबह वे एक्सरसाइज कर रहे थे। वर्कआउट के समय ही वे अचानक गिर पड़े। उनके सीने में दर्द हो रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाय गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से हरियाणा पुलिस में शोक की लहर है।
हरियामा में हार्ट अटैक से हर रोज 33 लोगों की मौत
हरियामा में हार्ट अटैक से हर रोज लगभग 33 लोगों की मौत हो रही है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के मानसून सत्र के समय यह रिपोर्ट पेश की थी। उन्होंने बताया था कि प्रदेश में 1 जनवरी से 31 जुलाई तक हार्ट अटैक के कारण लगभग 7026 लोगों की मौत हुई थी।