बेंगलुरु से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 20 साल की एक नर्सिंग छात्रा और 29 साल के प्रेमी ने रविवार शाम फ्लैट के अंदर खुद को आग लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड के पीछे की वजह प्रेम प्रंसग है। असल में छात्रा पहले से शादीशुदा थी। वह पश्चिम बंगाल की मूल निवासी थी। उसका नाम है। वह नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए बेंगलुरु आई थी। वहीं उसका प्रेमी केरल का रहने वाला था। उसकी पहचान अभिल अब्राहम के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु की एक प्राइवेट एजेंसी में काम करता था। उसने भी नर्सिंग का कोर्स किया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
5वीं मंजिल पर रहते थे कपल
हमारे सहयोगी इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार,दास और अब्राहम ने कोथनूर इलाके के डोड्डागुब्बी के एक अपार्टमेंट के 5वीं मंजिल पर रहते थे। उन्होंने रविवार देर शाम आग लगाकर अपनी जान दे दी। उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दास और अब्राहम रविवार को पेट्रोल लेकर आए। इसके बाद दोनों ने पेट्रोल को अपने ऊपर छिड़का और आग लगा ली। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि दास नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बेंगलुरु आई थी। यहां मुलाकात अब्राहम से हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गया।
पुलिस अन्य अधिकारी ने कहा कि दास पहले से शादीशुदा थी। वह तीन महीने पहले अपने घर से आई थी। उसने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वह उससे अलग होना चाहती थी। उसने अपने पति से कहा था कि वह नहीं वापस नहीं लौटेगी।
इसके बाद दास के पति को अब्राहम के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता चल गया। उसने दास से इस बारे में सवाल किया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि वे दोनों इस बात से डर गए थे कि उन्हें मार दिया जाएगा क्योंकि उसके पति को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। इसके बाद जोड़े ने जान देने का फैसला किया। घटना के बाद कोथनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।