नोएडा रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव की जल्दी ही गिरफ्तारी हो सकती है। दरअसल, नोएडा की पुलिस दिल्ली-एनसीआर में उनकी हर जगह तलाश कर रही है। एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांपों और जहर की सप्लाई करने का आरोप है।

आरोप है कि रेव पार्टी में जहर सप्लाई करने के बाद आरोपी लाखों में रूपये वसूलते थे। हालांकि अभी तक मामले में एल्विश यादव की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एल्विश यादव को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में पीएफए ऑर्गेनाइजेशन के एनिमल वेलफेयर ऑफ‍िसर गौरव गुप्ता ने नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

रेव पार्टियों में जहर पहुंचाने वाले पर हुई कार्रवाई, एल्विश की तलाश जारी

नोएडा पुलिस के अनुसार, रेव पार्टियों में सांप का जहर पहुंचाने वालों पर कार्रवाई हुई है। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें एल्विश यादव का भी नाम शामिल है। अभी तक एल्विश यादव की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस उनकी तलाश में दिल्ली-एनसीआऱ में तलाशी कर रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस एल्विश यादव को गिरफ्तार कर सकती है।

स्वाति मालीवाल ने कहा, हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है

इस मामले पर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा “अभी खबर में देखा कि Youtuber Elvish Yadav पर FIR हुई है। आरोप है कि ELVISH ‘रेव पार्टी’ करवाता है, जिसमें नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल होता है। इस आदमी को हरियाणा के CM मंच से प्रमोट करते हैं। एक तरफ़ साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है। इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां मिलेंगी, गाली गलौज दिखेगी। वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं…”।

मेनका गांधी ने कहा एल्विश यादव की गिरफ्तारी हो

वहीं इस मामले में मेनका गांधी का बयान सामने आय़ा है। उनका कहना है सभी सांप विलुप्त प्रजाती के हैं। कानून से मुताबिक 7 साल का प्रवाधान है। सभी आरोपियों को सात साल की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि एल्विश यादव की गिरफ्तारी होनी चाहिए।