मुंबई से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सोहेब शेख नामक शख्स ने अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए उसे होटल बुलाया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी का नाम सोहेब शेख है। वह 8 जनवरी को अपनी प्रेमिका को होटल बुलाया था। इसके बाद वह कमरे में मृत पाई गई थी। पीड़िता का नाम अमित कौर (35) है। वह बैंक मैनेजर थी।

जानकारी के अनुसार, सोहेब शेख को अपनी प्रेमिका पर शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। इसी के कारण उसने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोहेब शेख 8 जनवरी को अपनी प्रेमिका अमित कौर (35) का जन्मदिन मनाने के बहाने उसके साथ होटल गया था और कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया था। घटना से आस-पास के लोग दहशत में हैं।

गैरेज में काम करता था आरोपी

रिपोर्ट के अनुसार, शेख मुंबई के सायन में एक गैरेज में काम करता है। वहीं अमित कौर नवी मुंबई में एक बैंक में मैनेजर थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। वे सितंबर 2023 से रिलेशनशिप में हैं। घटना के बाद पुलिस शेख के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को नवी मुंबई के होटल में हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने इस शक में प्रेमिका की हत्या कर दी क्योंकि उसे लगता था कि उसका किसी औऱ से अफेयर चल रहा है।

जांच के दौरान पुलिस को होटल के कमरे में अमित कौर का शव मिला। घटना के संबंध में सोहेब शेख के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है। अमित कौर तलाकशुदा थी और अपनी मां और बेटी के साथ सायन कोलीवाड़ा में रहती थी। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।