अमेरिका के एरिजोना से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक मां ने कार चलाते समय गलती से 13 महीने की अपनी बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना पिछले गुरुवार को कॉटनवुड के पास घटी। इसी के पास महिला का घर है। महिला हमेशा वहीं पर कार पार्क करती है। दरअसल, 6 जुलाई को यावापई काउंटी शेरिफ पुलिस को एक महिला ने फोन कर कहा कि उसने अपनी 13 महीने की बेटी को कार से कुचल दिया है। मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी। मैंने ये जानबूझकर नहीं किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जाफरिया थॉर्नबर्ग अपने घर के बाहर कार पार्क कर रही थीं। वह कार को एक कंजस्टेड जगह से निकालने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें लगा कि वे अपनी बेटी को कार से दूर सुरक्षित जगह पर बिठाया है। हालांकि कार निकालते समय अलगा पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वे फौरन अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की बहुत कोशिश की मगर उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मां पर बच्ची की मौत के संबंध में आरोप लगेगा या नहीं। मृतक बच्ची की पहचान 13 महीने की साइरा रोज थॉमिंग के रूप में हुई है।

चाचा ने परिवार के लिए मांगा डोनेशन

साइरा रोज थॉमिंग के चाचा ने GoFundMe की स्थापना कर लोगों से डोनेशन देने की अपील की है। उनका कहना है कि वह एक रोशनी के रूप में थी। जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाती है। उससे जो भी मिलता था खुश हो जाता था। उसे साथ समय बिताना सबको बहुत अच्छा लगता था।

उसका जन्म 16 मई, 2022 को हुआ था। 6 जुलाई, 2023 को एक बेहद दुखद कार एक्सीडेंट के कारण उसका निधन हो गया। उसे बाहर रहना पसंद था। वह प्रकृति प्रेमी थी। उसे अपने परिवार, जानवरों और पानी के साथ खेलना पसंद था। ऐसा कोई नहीं है जो उसके साथ एक पल बिताने के बाद मुस्कुराया न हो। उसके होने से घर में रौनक थी मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस समय उसके परिवार पर मुसीबत टूट पड़ा है। इस डोनेशन से उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी। इससे उनकी परेशानियां थोड़ी कम हो जाएंगी।