Model Tania Singh- IPL Cricketer Abhishek Sharma Case: मॉडल तान्या सिंह की सुसाइड की खबर ने सनसनी फैला दी है। बुधवार को खबर आई कि मॉडल तान्या सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किसी को इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा था। तान्या को जो लोग नहीं जानते थे वे भी इस खबर को पढ़कर हैरान हैं। खबर आग की तरह फैली और तान्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैरने लगीं। तान्या मामले में आईपीएल क्रिकेटर का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पेश से फैशन डिजाइनर और उभरती हुआ मॉडल की क्रिकेटर से दोस्ती थी। वह डीजे का काम करती थी।
लोगों को यही बात कचोट रही है कि जिस लड़की के पास शोहरत, दौलत…सब कुछ था तो उसने अचानक आत्महत्या क्यों कर ली। वो भी जिसकी दोस्ती क्रिकेटर से थी। कहीं ऐसा तो नहीं है कि तान्या के चमकते चेहरे और शोहरत के पीछे एक ऐसा दर्द छिपा है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं था। क्या सच में तान्या के सुसाइड के पीछे क्रिकेटर का हाथ है। आखिर तान्या से सुसाइड करने से पहले आखिरी कॉल क्रिकेटर को ही क्यों किया है। खैर, पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
तान्या एक अच्छे परिवार से थी। उसकी सुसाइड की खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। तान्या पिछले ढाई-तीन सालों से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग कर रही थीं। तान्या के पिता पांडेसरानी मिल में मैनेजमेंट का काम देखते हैं। वहीं भाई कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। एक बहन है जिसकी शादी हो गई है।
समृद्ध इलाके वेसु में रहती थी तान्या
तान्या को भले हम और आप ना जानते हों मगर सूरत में उनकी अच्छी खासी पहचान है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और उनकी फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। वह एक आजाद खयालों की लड़की थीं और किसी पर आश्रित नहीं थीं। तान्या सूरत के जिस वेसु इलाके में रहती थीं वह एक बहुत समृद्ध इलाका है. तान्या मूलरूप से राजस्थान के सीकर रहने वाली थीं। फिलहाल पुलिस ने तान्या का फोन कब्जे में ले लिया है और कॉल डिटेल, चैट से मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
अब तक क्या पता चला
तान्या सुसाइड केस में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है। दोनों की अच्छी दोस्ती थी। दोनों की प्राइवेट तस्वीरें भी पुलिस के हाथ लगी हैं। पुलिस ने अभिषेक का फोन भी कब्जे में ले लिया है। दोनों के फोन की डिटेल सामने आने के बाद तान्या के सुसाइड के पीछे के कारणों का पता लग पाएगा।
लव अफेयर का मामला
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मामला लव अफेयर का हो सकता है। पुलिस का कहना है कि तान्या ने जब सुसाइड किया तो उसके कानों में ईयरफोन लगा था। पुलिस का कहना है कि तान्या के फोन से जो तस्वीरें मिली हैं उनमें वो आईपीएल खेल चुके क्रिकेटर के साथ हैं। ये तस्वीरें प्राइवेट पलों की हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक को बुलाया था।
क्या ब्रेकअप है सुसाइड की वजह?
फिलहाल यह कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया था। तान्या बार-बार अभिषेक को फोन और मैसेज कर रही थी मगर वह जवाब नहीं दे रहा था। यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि तान्या ने आखिरी बार अभिषेक को फोन किया था। उसके कानों में ईयरफोन था। इसके बाद ही उसने सुसाइड कर लिया फिलहाल पुलिस ने आगे की जांच के लिए IPDR (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिपोर्ट) के लिए टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।