Moradabad Love Jihad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर हिंदू महिला से शादी की। फिर उसका धर्म परिवर्तन कराकर अपने भाइयों संग उसका गैंगरेप किया।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने महिला को जबरन गोमांस भी खिलाया। हालांकि, मामला सामने आने के बाद मुस्लिम संगठन पीड़िता की मदद के लिए आगे आए और एसएसपी से मिलकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की।
राज ठाकुर बनकर महिला से की दोस्ती
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इकरार पाशा ने राज ठाकुर बनकर उससे दोस्ती की। वो माथे पर तिलक भी लगाता था। फिर प्रेम जाल में फंसाकर उसने उससे शादी कर ली। हालांकि, उसके मुस्लिम होने की बात तब सामने आई जब वो उसके साथ उसके गांव पहुंची।
रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव जाने पर जब सच्चाई उसके सामने आई तो उसने इसका विरोध किया पर उसके साथ मारपीट की गई। धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया। साथ ही जबरन गोमांस भी खिलाया गया।
पीड़िता का आरोप है कि इकरार के भाइयों ने भी उसके साथ रेप किया। किसी तरह वो उनके जाल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। मामला सामने आने के बाद हिन्दू संगठन के लोग भी पीड़ित के साथ SSP से मिले।
यह भी पढ़ें – नशे की हालत में रेप, मांस खिलाया, बुर्का पहनने का बनाया दबाव… भोपाल कांड की पीड़िताओं ने सुनाई ‘लव जिहाद’ की खौफनाक कहानी
SSP सतपाल अंतिल ने मझोला पुलिस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह महिला की दूसरी शादी थी। पति की मौत के बाद उसने फिर से शादी की थी। वो मूल रूप से थाना मझोला क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसे दो बेटे भी हैं। 2022 में उसकी मुलाकात इकरार से हुई। उस वक्त उसने अपना नाम राज ठाकुर बताया था।
बच्चों के लिए शादी को तैयार हो गई महिला
महिला ने बताया कि इकरार ने बच्चों के भविष्य की बात कहकर शादी का प्रस्ताव दिया, तो उसने स्वीकार कर लिया। ऐसे में सभी किराए के मकान में रहने लगे। हालांकि, जब महिला ने उसे घरवालों से मिलाने की जिद की तो इकरार पीड़िता को लेकर भोजपुर के पीपलसाना लेकर गया, जहां उसे उसके मुस्लिम होने का पता चला।
आरोप है कि इकरार के परिवार ने इस्लाम धर्म कबूलने का दबाव बनाया। इनकार करने पर मारपीट की गई और गोमांस खिलाया गया। बच्चों के सिर पर बंदूक रखकर उसके भाइयों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पीड़िता ने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने कहा कि पीड़िता ने पहले ही दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज करवा रखा है। अब नई शिकायत की है, जिस पर थाने को जांच के आदेश दिए गए हैं।