मंगलुरु में बुधवार की शाम लगभग 4 बजे लेडीहिल इलाके के पास एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चल रही महिलाओं को कुचलते हुए आगे निकल गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गई। घायलों 3 पीड़िताएं नाबालिग हैं। घटना के बाद चारों तरफ हो हल्ला मच गया। देखते ही देखते लोग जमा हो गए। हालांकि कार ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

फुटपाथ पर पैदल जा रही थीं महिलाएं

दरअसल, महिलाएं मैंगलोर सिटी कॉरपोरेशन स्विमिंग पूल के पास सड़क पर पैदल जा रही थीं। तभी एक कार पीछे से तेज रफ्तार में आई और सड़क पर पुटपात पर आते हुए उन्हें टक्कर मार दी। आऱोपी ड्राइवर की पहचान कमलेश बलदेव के रूप में हुई है। उसने महिलाओं के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी और मौके से भाग गया। मृतक महिला की पहचान 23 साल के रूपाश्री के रूप में हुई है। चार घायलों में तीन नाबालिग हैं।

हादसे के बाद शोरूम के सामने कार खड़ी कर फरार हुआ आरोपी

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से भागने के बाद कमलेश बलदेव ने अपनी कार एक कार शोरूम के सामने खड़ी की और अपने घर चला गया। सीसीटीवी फुटेज विचलित करने वाली हैं। हम उसे आपको नहीं दिखा सकते। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर महिलाएं पैदल चल रही हैं। कुछ लोग सड़क किनारे हैं। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर आ जाती है औऱ महिलाओं को रौंद देती है। इस घटना में एक महिला की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं 4 अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आरोपी बलदेव के खिलाफ धारा 279 (तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना), 338 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से गंभीर चोट पहुंचाना) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304(ए) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टोल नाके पर रफ्तार का कहर