दिल्ली के निहाल विहार में युवक ने गर्लफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर आहत होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखकर और वीडियो बनाकर अपनी कहानी सुनाई है। युवक ने सुसाइड नोट में अपने मौत के लिए गर्लफ्रेंड और उसके दो दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
गर्लफ्रेंड ने शादी से मना किया तो कर ली आत्महत्या: रिपोर्ट्स के अनुसार हरप्रीत सिंह (30) अपने माता-पिता, बहन और छोटे भाई जसप्रीत के साथ निहाल विहार में रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक्सीडेंट में घायल होने की वजह से कुछ दिनों से वह घर पर आराम कर रहा था। 12 नवंबर की रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस उसके कमरे एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है और साथ उसके फोन में एक वीडियो भी मिला जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की वजहों का खुलासा किया है। इसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके दो दोस्तों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि हरप्रीत ने यह वीडियो खुदकुशी करने से पहले बनाया था। पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जसप्रीत ने बताया कि उनके भाई हरप्रीत अपनी कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से प्यार करते थे।
Hindi News Today, 16 November 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गर्लफ्रेंड को ब्याज पर दिए थे 7 लाख रुपये: हरप्रीत लड़की से शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पहले पापा और भाई रिश्ता तय करने लड़की के घर गए थे, लेकिन लड़की और उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। हरप्रीत ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने गर्लफ्रेंड को ब्याज पर 7 लाख रुपये दिए थे। मांगने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद से हरप्रीत परेशान था।
https://youtu.be/kXT2lfgvKog
मरने की खबर फेसबुक पर पोस्ट कर देना: बता दें कि हरप्रीत ने फेसबुक पर अपने एक दोस्त को मैसेज किया जिसमें लिखा है, ‘भाई बहुत कोशिश कर ली लेकिन अब लड़की के दिए दर्द को मैं नहीं भूल पा रहा हूं। उसके दोस्तों ने मुझे आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है। मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं। मरने की खबर मेरे फेसबुक पर फोटो के साथ अपडेट कर देना। लड़की ने अपना नंबर बदल लिया है लेकिन उसकी मां का नंबर मेरे फोन में है। लड़की को मेरे अंतिम संस्कार में जरूर बुलाना।’
