हत्या की कोशिश करने के आरोप में यह शख्स जेल में बंद था और हाल ही में वो पैरोल पर जेल से बाहर आय़ा था। लेकिन जेल से बाहर आते ही इस शख्स ने नाबालिग लड़की को दिनदहाड़े अगवा कर लिया। अगवी बच्ची के साथ उसने रेप किया और फिर अपने इस घिनौने कृत्य का उसने वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं इस काम को अंजाम देने के बाद इस शख्स ने बच्ची से कहा कि ‘भगवान मुझे माफ कर देगा।’
मामला वेस्ट वैली सिटी, उटा का है। 43 साल के Creed Cole Lujan को जब गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसके घर में पहुंची तब वो अपने बाथरूम में था और उसका बेडरूम बिल्कुल उसी हालत में था जैसा घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया था।
‘Desert News’ के मुताबिक 27 जनवरी को 15 साल की यह लड़की दोपहर करीब 2.30 मिनट पर अपने स्कूल के पास टहल रही थी। उसी वक्त Creed Cole Lujan ने जबरदस्ती लड़की को अपनी गाड़ी में खींच लिया। उसने चाकू के बल पर लड़की को अगवा किया और उसे जाने से मारने की धमकी भी दी। लुजान ने लड़की को गाड़ी की अगली सीट के फर्श पर बैठा दिया और उसके हाथ पांव बांध दिये।
इधर इस घटना के बाद करीब 3.15 मिनट पर लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी स्कूल से घर जाने के लिए निकली थी लेकन अचानक वो लापता हो गई है। शिकायत मिलने पर थाने पहुंची पुलिस ने डोरबेल कैमरे की मदद से देखा कि लड़की को एक शख्स जबरदस्ती अपनी कार में लेकर जा रहा है।
शाम करीब 4.15 मिनट पर पुलिस ने लड़की को खोज निकाला। पुलिस को लड़की बदहवास हालत में सड़कों पर दौड़ती मिली। उसने पुलिस को बताया कि लुजान ने उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बजट 2020 से जुड़े लाइव अपडेट्स, हाईलाइट्स, लाइव स्ट्रीमिंग न्यूज, इनकम टैक्स स्लैब अपडेट पढ़ें।
पीड़िता के मुताबिक घर पर ले जाने के बाद लुजान ने उसे तीन गोलियां खिलाई और उससे वादा किया कि वो उसे 3 बजे तक उसके घर भेज देगा। लड़की ने पुलिस को बताया कि 43 साल के इस शख्स ने उसकी गंदी तस्वीरें ली और उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसने पीड़िता से कहा कि भगवान उसे माफ कर देगा।
बहरहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने के बाद उसपर किडनैपिंग, यौन उत्पीड़न, समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बता दें कि 3rd District Court ने इससे पहले लुजान को एक नौकरानी की हत्या करने की कोशिश के आरोप में 3 साल जेल की सजा सुनाई थी। लेकिन जनवरी 2015 में वो पैरोल पर जेल से बाहर आ गया था।
