झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में ‘चुड़ैल’ होने के संदेह में आदिवासी व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी दादी की हत्या कर दी। मामला झारखंड के सिंहभूम जिले के बालीबांध मुंडा गांव की है। आरोपी शख्स की पहचान विजय बिरुआ के रूप में हुई है। विजय अपनी दादी और पत्नी के साथ रहता था। विजय की पत्नी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। इलाज कराने के बावजूद वह ठीक नहीं हो रही थी। इस बात को लेकर विजय बहुत परेशान था।

पत्नी की बीमारी से था परेशान :  विजय को इस बात का शक था कि उसकी दादी डायन है और वह उसकी पत्नी पर काला जादू कर रही है। इस वजह से वह ठीक नहीं हो पा रही है। इस बात से परेशान विजय ने सोमवार (28 अक्टूबर) को अपनी दादी की हत्या कर दी। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो उसने मंगलवार (29 अक्टूबर) को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindi News Today, 31 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

आरोपी ने कत्ल की बात स्वीकार की:  पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान विजय ने स्वीकार किया कि उसने अपनी दादी को कुल्हाड़ी से काट दिया, क्योंकि उसकी पत्नी पिछले कई महीनों से ठीक नहीं हो रही थी।

https://youtu.be/UnA1sohUNi0

राज्य में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना:  पिछले साल झारखंड के गुमला शहर में  भी भीड़ ने एक महिला को डायन समझ पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के आदर सलगी गांव में हुई थी। सत्तर वर्षीय सुभद्रा देवी घर में अकेली बैठी थीं। इस दौरान भीड़ उनके घर में घुसी और आग जलाने की लकड़ी से उनपर हमला कर दिया था। सुभद्रा देवी रांची में रहती थीं। खेती का काम देखने के लिए वह फरवरी में आदर सलगी गांव आई हुई थीं।