अमेरिका के लॉस वेगास से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने महिला जज मैरी पर हमला कर दिया। दरअसल, सुनवाई के बाद महिला जज आरोपी को सजा सुना रही थीं। इस पर वह भड़क गया और टेबल से कूदकर अचानक उनके ऊपर हमला कर दिया। जैसे ही आरोपी ने हमला किया आस-पास मौजूद लोग हैरान रह गए। हालांकि वहां मौजूद गार्ड्स ने आरोपी को पकड़ लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जज फैसला सुना रही है। इसी दौरान अचानक उनका रिएक्शन बदल जाता है। दरअसल, वह सामने से हमला करने वाली आरोपी को देख लेती हैं।
इससे पहले कि महिला जज कुछ करतीं, आरोपी छलांग लगाकर उनके पास पहुंच जाता है। वह उनके ऊपर हमला कर देता है। वह महिला जज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। वह उनपर हाथ मार रहा है। वह उन्हें पीटने के लिए उन पर हमलावर हो रहा है। हालांकि आस-पास मौजूद लोग स्थिति को संभाल लेते हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है।
लास वेगास के रीजनल जस्टिस सेंटर का मामला
दरअसल, मामला लास वेगास के रीजनल जस्टिस सेंटर की है। जहां बुधवार को 30 साल के आरोपी डियोब्रा डेलोन रेड्डेन एक मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया था। मामले की सुनवाई क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट जज मैरी कर रही थीं। सुनवाई के दौरान जज ने आरोपी रेड्डेन को जेल भेजने का आदेश दिया। इस बात से रेड्डेन नाराज हो गया और जज मैरी पर छलांक लगाकर हमला कर दिया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुनवाई के दौरान आरोपी हिरासत में नहीं था। वह अचानक महिला जज के ऊपर कूद गया और फिर उन पर हमला बोल दिया। इसके बाद वहां मौजूद कोर्ट के मार्शल और अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला जज को बचाया। आरोपी इतना गुस्से में था कि पुलिसकर्मियों के खींचने के बाद भी वह महिला जज पर हमलावर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ देर बाद ही आऱोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया। वहीं महिला जज को बचाने वाले मार्शल का सिर फट गया और उसका कंधा भी टूट गया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछली सुनवाई में उसने दोषी याचिका दायर की थी। हालांकि उसका पिछला रिकॉर्ड देखते हुए उसे महिला जज ने जेल जाने की सजा सुनाई। जिसके बाद आरोपी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। आरोपी बार-बार महिला जज को मुक्का मार रहा है। उसे वीडियो में अपशब्द कहते हुए सुना जा सकता है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।