Maharashtra Samajwadi Party: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के दो कार्यकर्ताओं को एक स्थानीय शैक्षणिक संस्थान के एक पदाधिकारी से पांच लाख रूपये की जबरन वसूली करने को लेकर बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान अमित कुमार सिंह (28) और प्रशांत राम वाघरे (29) के रूप में हुई है। दोनों ही औरंगाबाद के ही निवासी हैं।
25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे: पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद शहर के गरखेडा क्षेत्र के निवासी सुनील एकनाथ पल्वे ने शिकायत की थी कि दोनों ने उनके शैक्षणिक संस्थान से संबंधित कुछ सूचना नहीं प्रकाशित कराने के एवज में उनसे 25 लाख रुपए की मांग की थी। दोनों आरोपियों ने उनसे दावा किया था कि जिला परिषद के शिक्षा विभाग से यह जानकारियां हासिल की है। यदि 25 लाख रुपए नहीं देते है तो इस सूचना को समाचार पत्रों में प्रकाशित करा देगें। इससे आपके संस्थान की बदनामी होगी।
Hindi News Today, 05 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
पुलिस ने आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: कुछ दिनों तक पल्वे से आरोपी 25 लाख रुपये की मांग करते रहे लेकिन जब उन्हें लगा कि 25 लाख रुपए नहीं मिल सकेगा तो वह रकम घटाकर पांच लाख रुपए पर आ गए। उन्होंने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये ले लिए। रुपए देनें के बाद साल्वे ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इन दोनों को जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया।
सपा ने भी किया सरकार का समर्थन: बता दें कि महाराष्ट्र में कुछ दिनों पहले ही सरकार बनाने को लेकर सियासी रस्साकसी देखने को मिली है, जिसमें शिवसेना ने भाजपा के साथ अपना पच्चीस साल का गठबंधन तोड़कर एनसीपी, कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली। इस गठबंधन सरकार का समर्थन समाजवादी पार्टी बाहर से कर रही है।

