मध्य प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो लड़कियों के अंडरगार्मेंट को ब्लेड से काट डालता था। यह मामला इंदौर का है। इस युवक पर आरोप है कि वो कथित तौर से लड़कियों के अंत:वस्त्र पर हाथ साफ करता था और फिर उसे बर्बाद कर देता था। इस बदमाश का आतंक इंदौर के विजयनगर इलाके में था।
हॉस्टल में दबे पांव घुसता था: बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाश गर्ल्स हॉस्टल में चोरी-छिपे या दबे-पांव घुसता था। कई बार वो घर में अकली रहने वाली महिलाओं के यहां पर बड़ी ही शातिराना ढंग से घुसता था और उनके अंडरगारमेन्ट्स इकठ्टा कर उन्हें ब्लेड से काट देता था।
20 से ज्यादा केस दर्ज: बताया जा रहा है कि 19 लड़कियों ने इस संबंध में थाने में अपना केस दर्ज कराया था। उसके बाद 2 अन्य महिलाओं ने भी थाने में आकर इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम इस बदमाश को ढूंढने में लगी हुई थी।
इन इलाकों में था आतंक: इंदौर पुलिस के मुताबिक पिछले एक महीने से ऐसी शिकायत में अचानक इजाफा हुआ था। आरोप है कि इसने शीतल नगर, सुमन नगर, स्वर्ण बाग कॉलोनी में आतंक मचा रखा था। हालांकि इस बदमाश ने विजय नगर इलाके में सबसे ज्यादा आतंक मचाया था और यहां के थाने में इसके खिलाफ सबसे ज्यादा केस भी दर्ज है। अंत:वस्त्रों की चोरी की बढ़ती घटनाओं से इलाके की महिलाएं और लड़कियां परेशान थीं तथा दहशत में भी थीं।
पुलिस ने एक प्लानिंग के तहत इस बदमाश को पकड़ा है। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि इस युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।