Coronavirus, (COVID-19): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां 13 साल की एक लड़की की तबीयत खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी 8 महीने की गर्भवती है। यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। लड़की ने अपने 15 साल के सौतेले भाई पर उसके साथ कई बार रेप करने का आरोप लगाया है।
घटना के बारे में मिली विस्तृत जानकारी के मुताबिक लड़की अपने पिता की दूसरी पत्नी की बेटी है। युवक की पहली पत्नी की मौत होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि माता-पिता दोनों ही एक दुकान चलाते हैं औऱ अक्सर काम के सिलसिले में दुकान पर ही रहते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिजन भाई, बहन को घऱ पर अकेला छोड़कर काम करने के लिए जाते थे। इस दौरान घर पर स्मार्टफोन मौजूद रहता था जिसपर अक्सर लड़का वीडियो या गाने सुना करता था। जल्दी ही लड़का स्मार्टफोन के जरिए गंदी फिल्में देखने लगा और फिर उसने अपनी बहन को भी ऐसी फिल्में जबरन दिखाई। जांच के दौरान पता चला है कि बहन को गंदी फिल्में दिखा कर 15 साल का उसका सौतेला भाई उसके साथ दुष्कर्म किया करता था।
इस मामले में लड़की को फिलहाल काउंसिलिंग दी जा रही है जबकि उसके नाबालिग सौतेले भाई को जुवेनाइल होम में रखा गया है। साथ ही साथ इस मामले में थाने में जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
पिता ने लूटी बेटी की आबरू: आपको बता दें कि अभी हाल ही में तेलंगाना से एक खबर सामने आई थी। जहां 35 साल के एक युवक पर लॉकडाउन के दौरान अपनी बेटी से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। विकाराबाद जिले की इस घटना के बारे में बताया गया था कि 13 साल की लड़की दूसरे जिले में रहकर पढ़ाई करती थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण वो मार्च के महीने में अपने घर लौट आई थी और तब से ही वो अपने पिता का जुल्म सह रही थी।
आरोपी युवक के बारे में जानकारी मिली थी कि वो एक दैनिक मजूदर है। उसने चार शादियां की थी। दो बीवियों ने इस युवक से तलाक ले लिया था जबकि तीसरी बीवी की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उसने चौथी शादी की थी।
पीड़ित लड़की युवक की तीसरी पत्नी की संतान थी। युवक फिलहाल अपनी मां, चौथी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि इस युवक ने अपनी बेटी को धमकी दी थी कि वो इसके बारे में किसी को ना बताए।
लड़की ने बड़ी हिम्मत कर अपनी सौतेली मां को इस बारे में बताया था जिसके बाद थाने में केस दर्ज किया गया और फिर पुलिस ने धारा 375 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।