पंजाब के लुधियाना से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक शोरूम में कांच का दरवाजा गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना शहर के घुमार मंडी बाजार की है। हादसे के बाद शो रूम में काम करने वाले लोग और परिजन फौरन बच्ची के पास पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए मगर तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजन सदमे में हैं। घर की खुशियां मातम में बदल गईं है। बच्ची के माता-पिता को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि अब उनकी बच्ची इस दुनिया में नहीं है। वे उस दिन को मन ही मन कोस रहे होंगे जब उन्होंने शोरूम में जाने का फैसला किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची एक बड़े से कांच का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही है। वह हैंडल पकड़े हुए है तभी कांच का पूरा दरवाजा उसके ऊपर गिर जाता है। वह दरवाजे के नीचे दब जाती है। परिवार के लोग फौरन उसे अस्पताल लेकर जाते हैं मगर उसकी मौत हो जाता है। घटना का वीडियो इतना दर्दनाक है कि हम इसे आपके साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है। जिसे देखने के बाद लोगों का मन सिहर जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची कांच के दरवाजे के नीचे गिर जाती है। उसे बचाने के लिए कर्मचारी और परिजन दौड़ते हैं। वे उसे दरवाजे से नीचे निकालते हैं। डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं मगर बच्ची को बचा नहीं पाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के माता-पिता ने अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। देखना है कि आगे क्या अपडेट सामने आता है।