Gangster Aman Sahu Encounter: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में मारा गया। घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई, जब कुख्यात को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान पुलिस की गाड़ी का पलामू में एक्सिडेंट हो गया।
पुलिस की गोली लगने से हुई मौत
जानकारी अनुसार मौके का फायदा उठाकर अमन पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर उन्हीं के हथियार से फायरिंग कर दी। ऐसे में पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें – Punjab News: एनकाउंटर में घायल हुआ बंबीहा गैंग का सदस्य, ड्रग्स तस्करी की सूचना पर पुलिस का एक्शन
जागरण की रिपोर्ट के अनुसार रांची के ठाकुरगांव के मतबे गांव के रहने वाले अमन साहू पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वो एक समय में हार्डकोर नक्सली भी था।
उसने साल 2013 में अपना गैंग बनाया था। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव था। उसने कई बार सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर कई बार हथियार लहराकर फोटो भी पोस्ट किया था।
यह भी पढ़ें – जहरीला इंजेक्शन लगाकर BJP नेता की हत्या, बदमाशों ने घर में जाकर ऐसे घोंपी सुई, मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ा था चुनाव
इस मामले में पूछताछ के लिए ला रही थी पुलिस
बता दें कि झारखंड पुलिस अमन को रांची में कोयला कारोबारी पर फायरिंग के मामले में पूछताछ के लिए रायपुर की सेंट्रल जेल से रांची ला रही थी। झारखंड से जुडे़ मामलों में दरअसल, सात मार्च को रांची के कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा की कार पर तबाड़तोड़ फायरिंग की गई थी।
हमले में विपिन मिश्रा और उनके ड्राइवर को गोली लगी थी। हमले में वे बालबाल बच गए थे और जान बचाकर मौके पर से भाग गए थे। इस घटना में अमन साहू और उसकी गैंग का नाम सामने आया था। ऐसे में उसे पूछताछ के लिए रांची लाया जा रहा था।
हालांकि, वो पलामू में पुलिस की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भागने लगा। ऐसे में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। वो लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े होने की बात सामने आई थी। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।