साउथ-ईस्ट दिल्ली के ओखला विहार में रह रहा 22 साल का एक छात्र ने सोमवार की दोपहर अपने किराए के कमरे के पंखे में फांसी पर लटककर जान दे दी। वह जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान विषय में पहले साल की पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसने जान देने से पहले एक वीडियो संदेश में खुद को जिम्मेदार बताया है।

साथी घर पहुंचे तो उसे पंखे पर लटका पाया : सोमवार को जब वह कालेज नहीं पहुंचा तो उसके कुछ साथी उसका पता लगाने के लिए उसके घर पहुंचे। वहां उसे कमरे में लगे पंखे पर लटका हुआ पाया। इससे हैरान साथियों ने तुरंत मकान मालिक और अन्य लोगों को को सूचना दी। बाद में उसको फांसी से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उसकी अचानक फांसी लगाकर जान दे देने से उसके साथ परेशान हैं। किसी को कुछ भी जानकारी नहीं है।

National Hindi News, 15 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

पुलिस पोर्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है : साउथ-ईस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि छात्र की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। उसकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। उसी से पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दे दी है। उनके आने का भी इंतजार किया जा  रहा है। वह केरल का रहने वाला था।

मरने से पहले संदेश रिकॉर्ड किया  : विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र ने अपने मोबाइल फोन पर 18 सेकेंड का एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने यह कहा है कि मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। उन्होंने कहा उसकी मौत से हम सब लोग सकते में हैं। हमें उसकी वजह नहीं पता है। छात्र के साथियों का कहना है कि उसके अचानक फांसी लगाकर जान दे देने की वजह समझ नहीं आ रही है।