Indore Murder: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की पर आरोप है कि उसने अपने एक्स से बदला लेने के लिए तीन अन्य लड़कों के साथ मिलकर खतरनाक साजिश रची। लड़की और तीन अन्य आरोपियों पर एक्स के दोस्त की हत्या का आरोप है। मृतक प्रभास उर्फ मोनू पंवार (22) लड़की के एक्स का दोस्त था। वह B.tech का छात्र था। वह पूर्व विधायक गौतम टेटवाल का भांजा था। वहीं प्रमुख आरोपी का नाम तान्या कुशवाहा है। हत्या करने के बाद तान्या और उसके तीनों दोस्त मौके से फरार हो गए। हालांकि आरोपी तान्या ने विजय नगर थाने में सरेंडर कर दिया था। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं आरोपी तान्या का कहना है कि वह किसी को जान से मारना नहीं चाहती थी सिर्फ अपने एक्स को डराना चाहती थी। वह उससे बदला लेना चाहती थी। उसे सबक सिखाना चाहती थी। तान्या ने कहा कि वह एक्स बॉयफ्रेंड टीटू को डराना, धमकाना चाहती थी। इसी बीच कार चल पड़ी औऱ उसके दोस्त ने जल्दीबाजी में चाकू मार दी।
दरअसल, इंदौर में B.tech स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या हो गई थी। इस मामले में एक लड़की ने थाने में सरेंडर किया। उसने अपने बाकी दोस्तों को भी समझाया और सरेंडर करने का दबाव बनाया। इसके बाद उसके दो और दोस्त शोभित और छोटू सामने आए। इसके बाद मामले में परत-दर परत खुलती गई।
तान्या ने थाने में किया सरेंडर
दरअसल, मंगलवार देर रात प्रभास उर्फ मोनू पंवार (22) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या कराने का आरोप उसके दोस्त टीटू की पूर्व गर्लफ्रेंड तान्या पर है। तान्या ने अपने 3 साथियों की मदद से हमला किया। हमला करने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन बुधवार दोपहर 1 बजे आरोपी तान्या ने विजय नगर थाने में सरेंडर कर दिया था। वही चौथे आरोपी को उज्जैन से हिरासत में लिया गया। इसके बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान तान्या अपना चेहरा छिपाती रही। पुलिस के अनुसार, तान्या के चेहरे पर खौफ नहीं है। वह फटाफट बैखौफ होकर सभी सवालों के जवाब दे रही है। उसका कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद वह अपने एक्स टीटू को सबक सिखाकर रहेगी। उसने उसका शोषण किया है। वह उससे अभी भी एकतरफा प्यार करती है मगर उसने उसे धोखा दिया।
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, तान्या ने कहा कि टीटू ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया था। वह उससे बदला लेना चाहती थी। इसलिए उसने तीन लड़कों को अपने साथ मिलाया। इनमें से एक लड़के पर कुछ मामले दर्ज हैं। वह छोटी-मोटी घटनाओं में शामिल रहा है। तान्या दोस्तों के साथ मिलकर टीटू का पीछा कर रही है। उसे पता चला कि टीटू अपने दोस्तों के साथ कार से महाकाल के दर्शन करने जा रहा है। इसी के बाद तान्या ने टीटू पर हमला करने की साजिश रची। इसके बाद तान्या ने अपने दोस्तों के साथ उसका पीछा किया। उसने कार रुकवाई। इसके बाद उसकी टीटू से बहस भी हुई। इसके बाद टीटू वहां से निकल गया। तान्या इसके बाद उसका पीछा करते हुए सायाजी होटल पहुंच गई। उनके बीच फिर से बहस होने लगी, इसी बीच उसके दोस्तों ने टीटू पर चाकू से हमला किया मगर वह पीछे हट गया और बच गया। इसके बाद उन्होंने वार किया तो चाकू उसके दोस्त मोनू पंवार को जा लगा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
बरोड़ की रहने वाली है तान्या कुशवाह
पुलिस ने कहा कि तान्या धार जिले के बाग-टांडा के बरोड़ की रहने वाली है। पिता ने उसे पढ़ने के लिए इंदौर भेजा था। वहां उसकी दोस्ती आवारा लड़कों से हो गई। वह वहां पर किराये पर रूम लेकर अपनी एक दोस्त के साथ रहती थी। पिता के पैसों से वह नशा करने लगी। उसके फ्लैट के आस-पास को लोगों ने मकान मालिक से दोनों के बारे में शिकायत की थी। इसके बाद मकान मालिक ने उनसे कमरा खाली करने के लिए कह दिया।