हरियाणा के हिसार से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी चार महीने की गर्भवती थी फिर भी पति को तरस नहीं आई। वह अस्पताल से चेकअफ कराकर लौट रही थी। तभी पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

पति ने करीब एक मिनट में उस पर 9 बार ताबड़तोड़ हमला किया। पत्नी घटनास्थल पर ही गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी मगर पति को शक था कि कहीं वह जिंदा ना बच जाए। इसलिए वह लौटकर दोबारा पत्नी के पास गया और एक बार फिर उस पर चाकू से तेज हमला किया। चारों तरफ खून बहने लगा मगर पति को अपनी पत्नी पर जरा भी दया नहीं आई। पति ने इसलिए अपनी पत्नी की हत्या की क्योंकि वह अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहने लगी थी। वह प्रेमी के साथ रहते हुए गर्भवती हुई थी। पति इस बात से इतना नाराज था कि उसने पत्नी को जान से ही मार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिसार की यह घटना करीब 3 मई की है। पत्नी का नाम राजबाला है। वह करीब 29 साल की थी। कातिल पति का नाम रोशन लाला है। मृत राजबाला जिसके साथ लिव इन में रह रही थी उसका नाम अशोक है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के जुर्म में रोशन लाल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरी कहानी

असल में घटना लांधड़ी गांव की है। 2013 में राजबाला औऱ रोशनलाल की शादी हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक था। दोनों को 5 साल की बेटा भी है। रिश्ते में दरार तब आई तब राजबाला पड़ोस में रहने वाले अशोक से प्यार करने लगी। दोनों में कई सालों तक प्रेम प्रसंग चला। इसके बाद दोनों ने साथ में रहने ही ठानी और घर से भाग गए। भागने से पहले राजबाला ने अपने बेटे को अपने मायके छोड़ दिया था। दोनों पकड़े गए, पंचायत हुई और राजबाला को पति के साथ रहने का फैसला सुनाया गया।

राजबाला तो प्रेम में पागल थी उसने पंचायत की बात नहीं मानी और अपने पति से बना तलाक लिए प्रेमी अशोक के साथ रहने लगी। इससे उसका पति काफी परेशान था। इस बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी गर्भवती हो गई है। इसके बाद उसने अस्पताल से लौट रही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।