मध्य प्रदेश के जबलपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी की सिलबट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मोहल्ले के लोग दहशत में है। घटना संजीवनी नगर थाना इलाके की राजुल सिटी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, पति-पत्नी 15 दिन पहले ही यहां किराये पर कमरा लिया था। पुलिस को संदेह है कि घरेलू विवाद के बाद ही पति ने पत्नी की हत्या की होगी। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जब कमरे में क्राइम सीन देखा तो दंग रह गई। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने सिलबट्टे को कब्जे में ले लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसएफएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत इक्ट्ठा कर लिया है।
हत्या के बाद भागने की फिराक में था आरोपी
नेटवर्क 18 के अनुसार, मोहल्ले के ही एक शख्स ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि राजुल सिटी में एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने उस इलाके को सील कर दिया। आरोपी की पहचान 39 साल के नंदकिशोर विश्वकर्मा के रूप में हई है। वहीं मृतका का नाम सुमन विश्वकर्मा है। ये लोग यहां किराये से रहने आए थे।
इस मामले में सीएसपी राठौर का कहना है कि राजुल सिटी में एक आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी है। मौके पर एसएफएल और फिंगर प्रिंट की टीम पहुंची और घटना स्थल का जांच किया। सीएसपी राठौर ने आगे कहा कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आरोपी हत्या करने के बाद मौके से भागने के की फिराक में था मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था
पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी नंदकिशोर विश्वकर्मा मूलतः सोनपुर-सुंदरपुर का रहने वाला है। आरोपी के दो बच्चे भी हैं। 2007 में दंपत्ति की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहती थी। कई बार झगड़ा इस हद तक बढ़ जाता था कि सुलझाने के लिए पड़ोसियों को हस्तक्षेप करना पड़ता था।