नई दिल्ली से आये दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला मानसरोवर पार्क इलाके की है। जहां एक पति को शक था कि उसकी पत्नी का फुटपाथ पर रहने वाले शख्स से अफेयर चल रहा है। इसके बाद उसने बीयर की बोतल से हमला कर शख्स की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, पति अपनी पत्नी पर हर पर शक करता था। वह उस पर नजर रखता था। उसे लगता था कि आवारा किस्म के एक शख्स से उसका अफेयर चल रहा है।

पति को लगता था कि शख्स से कारण उसकी गृहस्थी उजड़ रही है। उसकी पत्नी उस पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके बाद उसने फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्ति को मारने की योजना बनाई। इसके बात उसने कथित तौर पर बीयर की बोतल से हमला कर उसकी जान ले ली। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को हुई। मानसरोवर पार्क पुलिस स्टेशन को सोमवार को सूचना मिली कि नाथू कॉलोनी चौक अंडरपास पर एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या हो गई है। उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने आगे कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मृतक आवारा था और नाथू कॉलोनी अंडरपास के फुटपाथ पर रहता था।

पति का कहना है कि उसे शक था कि पत्नी का शख्स से अफेयर चल रहा था

इस मामले में पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि अशोक नगर के रहने वाले हीरा ने रात करीब 10.30 बजे बीयर की बोतल से फुटपाथ पर रहने वाले शख्स पर हमला किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसे शक था कि शख्स का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। डीसीपी ने आगे कहा कि सोमवार को वह गुस्से में आ गया और मृतक पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। फिलहाल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बीयर की बोतल सहित अन्य चीजें बरामद कर ली हैं।

पुलिस ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शी के बयान के बाद मंगलवार को आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।