हरियाणा के पानीपत जिले में तीन महिलाओं के साथ उनके परिवार के सदस्यों के सामने चार अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह संगीन आपराधिक घटना बुधवार देर रात हुई थी। सभी आरोपी चाकू और अन्य धारदार हथियारों से लैस थे। घटनना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

हथियारबंद लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को रस्सियों से बांधा फिर महिलाओं से सामूहिक बलात्कार

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चारों हमलावर पहले जबरन घर में घुस गए और परिवार के बाकी सदस्यों को रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने तीन महिला मजदूरों के साथ सामूहिक बलात्कार किया और घर में मौजूद नकदी और जेवर-गहने लूट लिए। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की मेडिकल जांच करवाई गई है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ के साथ ही पुलिस जांच के लिए बाकी तकनीकों की मदद भी ले रही है।

सामूहिक बलात्कार वाली जगह से करीब एक किलोमीटर दूर उसी रात एक महिला की हत्या, पति से लूट

पानीपत पुलिस ने कहा कि सामूहिक बलात्कार वाली जगह से लगभग एक किमी दूर बुधवार देर रात एक अलग घटना में एक बीमार महिला पर हमला किया गया। इस हमले बीमार महिला की मौत हो गई। इसके बाद हमलावरों ने उसके पति को लूट लिया। पुलिस को दूसरी घटना में भी उन्हीं लोगों के शामिल होने का संदेह है। क्योंकि हमलावरों ने जबरन दंपति के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने उस व्यक्ति से कुछ नकदी और उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया।

एक ही गांव में दोनों वारदात , पानीपत के मतलौडा थाना के SHO ने कहा- फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं

पानीपत के मतलौडा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) विजय ने कहा कि दोनों घटनाएं एक ही गांव में हुईं। उन्होंने कहा, “दोनों मामले की जांच चल रही है… हालांकि, इन दोनों आपराधिक मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।” पुलिस ने गांव के लोगों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

Hathras Rape Case : SC ST Court ने 3 आरोपी बरी, एक दोषी करार, सिद्ध नहीं हो सका रेप का आरोप! Video