हरियाणा के पलवल से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 10वीं में पढ़ने वाले छात्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी, छात्र की मां और बहन को परेशान कर रहे थे। छात्र से यह देखा नहीं गया। वह अपनी मां और बहन को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया। फिलहाल पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मां और बहन को छेड़ने वालों दबंगों से भिड़ा मासूम

दरअसल, मृतक छात्र की मां और बहन को 8 से 9 बदमाश छेड़ने लगे। मां और बहन को परेशान देख छात्र से रहा नहीं गया। उसने बदमाशों का विरोध किया। इसके बाद दबंगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने छात्र को गोली मार दी। मौके पर ही छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

तीन बाइक पर सवार थे 8 से 9 बदमाश

जानकारी के अनुसार, 10वी में पढ़ने वाला छात्र अपनी मां और बहन के साथ उपले इकट्ठा कर रहा था। इसके बाद मां, बहन और बेटा तीनों अपने घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में तीन बाइक पर सवार 8 से 9 लोगों ने एक समूह ने लड़के की मां और बहन छेड़ना शुरू कर दिया। लड़का अपनी मां और बहन को बचाना चाहता था। उसने जैसे ही हाथ उठाया उसे गोली लग गई। गोली लगने से लड़के की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक से भाग गए।

लड़के का अस्पताल में चल रहा इलाज

मामले में पुलिस ने बताया कि लड़के का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे के हाथ में गोली लगी है। फिलहाल बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें खोजने के लिए टीमें गठित की गईं हैं। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आगे कहा कि मासूम ने एक हमलावर की पहचान कर ली है। उसे जल्द की पकड़ लिया जाएगा।