गुड़गांव पुलिस ने सोमवार को 22 वर्षीय एक महिला के शव को बरामद किया है, जो पिछले हफ्ते घर से गायब हो गई थी। आरोप है कि 24 वर्षीय उसके मित्र ने उसे गर्भपात के दौरान उसकी मौत होने पर उसे दिल्ली के कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों कई महीने से रिलेशनशिप में थे।
घर वालों ने आरोपी युवक का नाम बताया : पुलिस के अनुसार, युवती के लापता होने के तीन दिन बाद 22 अक्टूबर को उसके माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी। उनके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि युवती जहां काम करती थी, उसी के पास में एक अन्य कंपनी में शाहरुख नाम का युवक काम करता था। उसी ने उसका अपहरण कर लिया है। इस आरोप के बाद पुलिस उसकी खोजबीन में लग गई।
Hindi News Today, 29 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया : गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकेन ने बताया, ” युवती के माता पिता ने शाहरूख नाम के युवक के बारे मे बताया था। उसको रविवार को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह कई महीनों से युवती से रिलेशनशिप में है। हाल ही में उसे पता चला कि उसे तीन महीने का गर्भ है।” उन्होंने कहा, ” युवक ने बताया कि 21 अक्टूबर को वे दिल्ली गए और अगले दिन गर्भपात कराया। लेकिन इस दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद उसने बिना उसके घर वालों को बताए उसको एक कब्रिस्तान में दफना दिया। उसने डॉक्टर से बोला कि यह उसकी पत्नी है और कब्रिस्तान वालों से भी यही कहा ”
पुलिस उसके रिकॉर्ड खंगालने में जुटी : पुलिस युवक से और भी जानकारी लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने युवती को दफनाने से पहले उसके घर वालों को क्यों नहीं बताया। साथ ही युवती का गर्भपात कराने से पहले क्या युवती से सहमति ली थी। उसका रिश्ता शुरू होने से पहले क्या उसका किसी और से भी संबंध था। इन सब मामलों में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।