Gujarat News: गुजरात के सूरत से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाले के पास पड़े कचरे के बीचे से एक भ्रूण को बरामद किया गया है। दरअसल, मांस खाने वाले पक्षी कचरे के ऊपर मंडरा रहे थे। बच्चों के एक ग्रुप उन पक्षियों को भगाने के लिए पत्थर फेंके और जब उन्हें लगा कि वहां एक शव है तो उन्होंने शोर मचा दिया। पुलिस को बुलाया गया।
16 साल की एक लड़की के घर पहुंची पुलिस
भ्रूण जो एक लड़की का था, उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना 9 जनवरी को सूरत के अपेक्षानगर की बताई गई। तलाशी के दौरान पुलिस 16 साल की एक लड़की के घर पहुंची।
यह भी पढ़ें – फरीदाबाद में नाबालिग के साथ गैंगरेप, प्रेग्नेंट होने पर आरोपियों ने जबरन कराया गर्भपात, 3 गिरफ्तार
जोन 4 के पुलिस उपायुक्त विजय सिंह गुर्जर ने कहा, “शुरू में उसकी मां और गर्भपात कराने वाले शख्स ने मना कर दिया। पुलिस ने अपनी बात पर अड़ी रही और 16 वर्षीय लड़की को न्यू सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पुष्टि की कि वह प्रेग्नेंट थी।”
इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से हुई थी दोस्ती
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि लड़की 16 साल की है और 3 जनवरी तक स्कूल भी गई थी। आगे की जांच में लड़की ने बताया कि वो इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से मिली और वे दोस्त बन गए।
यह भी पढ़ें – ‘ज्यादा रोती थी, इसलिए…’, छह माह की बीमार बच्ची की मां ने की हत्या, अब जांच के लिए कब्र से निकलेगा शव
पुलिस अधिकारी ने बताया, “दोनों इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए। लड़का सूरत के औद्योगिक क्षेत्र पांडेसरा में किराए के मकान में रहता था और उनके बीच शारीरिक संबंध थे, जिसके कारण लड़की प्रेग्नेंट हो गई।”
प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने के लिए गोलियां भेजीं
पुलिस ने बताया कि लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलने पर लड़का उत्तर प्रदेश और फिर मुंबई भाग गया। पुलिस अधिकारी ने लड़की के हवाले से बताया, “मुंबई से लड़के ने उसे प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने के लिए गोलियों का एक पैकेट भेजा। उसने दो गोलियां खा लीं और घर पर ही उसका गर्भपात हो गया। उसने भ्रूण को फेंक दिया।”
अधिकारी ने बताया, “हमने उनके (लड़के और लड़की) डीएनए सैंपल लिए हैं और जांच चल रही है।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के को हिरासत में लिया गया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।