सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला के साथ दिखने के बाद भाजपा की दमन-दीव इकाई के अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टंडेल ने दावा किया कि वायरल वीडियो क्लिप फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं ने यह जारी किया है जो उन्हें दोबारा दमन दीव में भाजपा का अध्यक्ष नहीं बनते देखना चाहते। गौरतलब है कि गोपाल टंडेल दो बार दमन -दीव से सांसद भी रह चुके हैं।

महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे: बता दें कि भाजपा नेता टंडेल का दमन-दीव पार्टी अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। लेकिन इससे पहले उनका एक वीडियो क्लिप हो गया है। जिसमें 65 वर्षीय टंडेल की तरह दिखने वाले एक शख्स को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया और जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि यह वीडियो लगभग दो साल पुराना बताया जा रहा है।

क्या बोले भाजपा नेता: पूर्व लोकसभा सदस्य टंडेल ने कहा कि उन्होंने उन स्थानीय पार्टी नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर दी है जिन पर उन्हें इस साजिश में शामिल होने का शक है। टंडेल का दावा है कि उनको बदनाम करने के लिए यह झूठी साजिश रची गई है।

Hindi News Today, 03 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें

https://www.youtube.com/watch?v=sn4ne_1KTX0

कौन हैं गोपाल टंडेल: बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल दमन के बड़े होटल और शराब कारोबारी के तौर पर पहचाने जाते हैं। उनके कई भी होटल चलते हैं। हालांकि जब से उनका सोशल मीडिया में महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल हुआ है तब से पार्टी में खलबली मच गई है।