बिहार के भागलपुर से दिल को दुखाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां शादी की खुशियां मातम में तब बदल गईं जब सिंदूरदान के बाद दूल्हे की अचानक मौत हो गई। कहा जा रहा है कि दूल्ले को हार्ट अटैक आया था। नई नलेवी दुल्हन ने जब पति की मौत की खबर सुनी तो वह बेहोश हो गई। परिजनों का कहना है कि मिली कि 2 मई को भी दूल्हे ने सीने में दर्द की शिकायत की थी।
जयमाला तक सब ठीक था
असल में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के रहने वाला विनीत की शादी भागलपुर की रहने वाली आयुषी के साथ तय हुई थी। 3 मई को दोनों की शादी होनी थी। सब कुछ सही चल रहा था। बारात शहर के शीतला स्थान चौक मिरजानहाट स्थित मातेश्वरी विवाह भवन पहुंची तो लड़की वालों ने दिल खोलकर लड़के वालों का स्वागत किया। शादी की रस्में निभाई जाने लगीं। महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं। खाना-पीना हुआ औऱ धूमधाम से जयमाला की गई। फोटो सेशन हुआ। हर तरफ खुशी का माहौल था। हंसी-मजाक चल रहा था।
दूल्हे का आया हार्टअटैक
इसके बाद सिंदूरदान का समय आया। पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे। सात फेरे हुए। सिंदूरदान भी हुआ। इसके बाद विनीत बाथरूम गया हुआ था। वह जैसे ही बाथरूम से बाहर आया उसके सीने में तेज दर्द हुआ वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे बहुत उठाने की कोशिश की मगर वह नहीं उठा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुल्हन हुई बेहोश
दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। घराती और बराती बेसुध हो गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि दूल्हे की मौत हो चुकी है। वहीं दुल्हन का रो-रोकर बेहोश ही हो गई। उसका रोना देख लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगे। थोड़ी देर पहले ही वह सुहागन बनी थी और फिर विधवा हो गई। पल भर में उसकी दुनिया उजड़ गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी से एक दिन पहले भी विनीत को सीने में दर्द हुआ था। सभी को लगा है कि गैस बनने के कारण ऐसा हो रहा है। उसने एक टेबलेट खाई तो आराम मिल गया। इसके बाद सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गए। किसी को पता नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। विनीत की मौत ने अचानक सबकुछ बदल गया। विनीत दिल्ली के कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था वहीं आयुषी भी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थी। दोनों की शादी से सभी परिवार वाले काफी खुश थे मगर उनकी सारी खुशियां अब मातम में बदल चुकी हैं।
