उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां लवेदी क्षेत्र के जंगल में एक युवक और नवविवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और एक ही बिरादरी के थे। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे। उनके परिवार के लोगों में गहरा संबंध था।

गांव वाले दोनों को भाई-बहन ही समझते थे मगर उनका अफेयर चल रहा था। वे एक-दूसरे से प्यार करते थे। उनके परिवार के लोगों को पता भी नहीं चला कि दोनों में प्रेम संबंध है। लड़के का नाम अनुज और लड़की का नाम कल्पना है। चार मई को कल्पना की शादी हो गई थी। अनुज के परिवार के लोगों ने इस शादी में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने कल्पना की शादी के लिए आर्थिक सहायता भी की थी।

अनुज हैदराबदा के रायचोपरा में ट्रैवल एजेंसी में जॉब करता था। उसी के साथ कल्पना का भाई सतीश भी नौकरी करता था। जब अनुज को कल्पना की शादी की खबर मिली तो वह एक महीने पहले ऑफिस से छु्ट्टी लेकर घर आ गया। वह कल्पना की शादी की तैयारी करवाने लगा। उसने कल्पना का कच्चा घर पक्का बनने के लिए पैसे भी दिए थे। किसी को खबर तक नहीं चली कि दोनों में संबंध है। कल्पना चुप थी। उसने भी अपने परिवार को दोनों के रिश्ते के बारे में नहीं बताया।

शादी के बाद कल्पना अपने ससुराल चली गई जबकि अनुज अपने घर रह गया। वह काम पर नहीं लौटा। सबकुछ सामान्य चल रहा था। इसके बाद कल्पना 22 मई को जालौन से अपने मायके मड़ैया दिलीप नगर लौटी। दोनों 25 मई की दोपहर को करीब तीन बजे भागवत गीता में जाने की बात कहके घर से निकले थे। दोनों के पिरवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है? इसके बाद दोनों घऱ नहीं लौटे। घरवालों ने 27 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव

बुधवार सुबह जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहों ने अलग-अगल पेड़ों पर दो शव लटकते हुए देखे। गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। वहां भीड़ एकत्र हो गई। वहीं दोनों के घरवालों को यकीन नहीं हो रहा था कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच में लड़के की जेब से आधार कार्ड औऱ लड़की के कुछ जेवरात मिले। दोनों की पहचान हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि जरूर उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल तो मामला सुसाइड का लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है।