यूपी के गाजियाबाद में एक लड़की को अपने बॉस के साथ अफेयर करना भारी पड़ गया। रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे उठवा लिया और हत्या कर लाश को पुल से नीचे फेंक दिया। मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग दहशत में है। फिलहा पुलिस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका का नाम रागिनी है। वह महज 21 साल की थी। बताया जा रहा है कि उसकी बंटी नाम के शख्स के साथ अफेयल था। बंटी कोई औऱ नहीं बल्कि उसका बॉस था। इस रिश्ते की खबर रियल एस्टेट कारोबारी बंटी की पत्नी राखी को लग गई।

इस बात को लेकर बंटी औऱ उसकी पत्नी राखी में काफी लड़ाई हुई। राखी ने बंटी को समझाने के बहुत कोशिश की मगर वह नहीं माना। जिसका खामियाजा रागिनी को भुगतना पड़ा। राखी ने पति से कहा था कि वह रागिनी से अवैध संबंध खत्म कर ले मगर दोनों के बीच काफी लंबे समय से अफेयर था। बंटी नहीं माना और रागिनी के साथ ही रहा। नतीजा यह हुआ कि रागिनी की हत्या कर दी गई।

रिपोर्टस के अनुसार, बंटी नोएडा में प्रॉपर्टी का काम करता था। रागिनी उसके यहां कर्मचारी थी। दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। इस बात से बंटी की पत्नी राखी हमेशा परेशान रहती थी। उसने पति को बहुत समझाया मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह रागिनी से दूर नहीं हुआ औऱ उसके साथ मिलना-जुलना जारी रखा। इस बात को लेकर राखी और बंटी में अक्सर झगड़ा होने लगा। बंटी की हरकतों से से परेशान होकर राखी ने सारी बात अपने भाई अमित को बताई।

लव-ट्रायंगल में हत्यारे बने भाई-बहन

बहन को परेशान देखकर अमित टेंशन में आ गया। इसके बाद राखी ने भाई के साथ मिलकर साजिश रची और रागिनी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। साजिश के तहत अमित ने रागिनी को उसकी बहन राखी से मिलने के लिए बुलाया। रागिनी अपने घर से राखी से मिलने के लिए निकली। इसके बाद अमित ने आरोपियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर रागिनी को कार में बिठाया। वह उसे सुराना गांव के हिंडन नदी के किनारे ले गया। इसके बाद उसने गोली मारकर रागिनी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को पुल के ऊपर से नीचे फेंक दिया औऱ साथियों के साथ फरार हो गया।

पुलिस को मिली रागिनी की लाश

घटना के बाद 3 अगस्त को मुरादनगर क्षेत्र में रागिनी की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने लाश की पहचान नाएडी की रहने वाली रागिनी के रूप में की। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि अमित रागिनी को लेने के लिए दो अगस्त की रात को अपनी कार से उसके घऱ गया था। पुलिस ने आगे की जांच की और मामले में राखी, अमित सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो लोग अभी भी फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने बंटी को भी गिरफ्तार किया है क्योंकि उसे रागिनी की हत्या के बाद घटना की जानकारी हो गई थी मगर उसने सबूत मिटाकर अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।