मुंबई से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां इस सप्ताह की शुरुआत में ऑटो-रिक्शा चालक द्वारा रेप की शिकार हुई 20 वर्षीय पीड़िता ने अपने माता-पिता से सजा मिलने के डर से अपने प्राइवेट पार्ट में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर डाल लिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऑटो चालक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में एक और चौंकाने वाली कहानी सामने आई है।

रेलवे स्टेशन के अधिकारियों से पीड़िता ने किया संपर्क

बता दें कि मामला तब सामने आया जब महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा की रहने वाली किशोरी ने गोरेगांव के राम मंदिर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों से संपर्क किया। उसने आरोप लगाया कि एक ऑटो चालक ने उसके साथ मारपीट की, जबकि उसने पहले पुलिस को बताया था कि वो उस दिन ट्रेन से मुंबई आई थी।

यह भी पढ़ें – Bengaluru के मॉल में दूसरी मंजिल से कूदकर शख्स ने दी जान, जेब में रखे सुसाइड नोट ने खोला राज

हालांकि, जांच के दौरान किशोरी ने खुलासा किया कि वो ऑटो चालक के साथ विरार के अर्नाला बीच पर गई थी। पहचान न होने के कारण गेस्ट हाउस में कमरा नहीं मिलने पर उन्होंने बीच पर रात बिताने का फैसला किया। महिला ने आरोप लगाया कि चालक ने वहां उसके साथ रेप किया और फिर भाग गया।

रेप पीड़िता ने किया चौंकाने वाला काम

घर लौटने पर अपने माता-पिता से सजा के डर से, किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने एक सर्जिकल ब्लेड खरीदा और उसे पत्थरों के साथ अपने निजी अंगों में डाल लिया। इसके बाद वो रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन तेज दर्द होने पर उसने डॉक्टर से मदद लेने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें – UP News: दहेज में नहीं मिली कार तो पति ने बेच दिए पत्नी के गहने, एक सामान तक नहीं छोड़ा

अस्पताल में डॉक्टरों ने इमरजेंसी ऑपरेशन के दौरान सर्जिकल ब्लेड और पत्थरों को किशोरी के प्राइवेट पार्ट से बाहर निकाला। उसकी शिकायत के आधार पर ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया। होश में आने के बाद पुलिस कर्मियों ने किशोरी का बयान लिया, लेकिन उसके बयान में विसंगतियां पाई गईं।

साल 2023 में भी दर्ज कराई थी रेप की शिकायत

पूछताछ करने पर पूरा मामला उजागर हो गया। शुरुआत में उसने अनाथ होने का दावा किया, लेकिन बाद में उसके पिता के सामने आने पर बयान में विरोधाभास पाया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने 2023 में दो लोगों के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। गहन तलाशी के बाद पुलिस ने गुरुवार रात ऑटो चालक राज रतन को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, वे घटना और महिला के विरोधाभासी बयानों की जांच जारी रखे हुए हैं।