हरियाणा के फरीदाबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां नवजात बच्चे का शव लोहे के जंगले में फंसा मिला। एक शख्स ने बच्चे को दीवार में फेंक दिया। जिसके बाद वह दिवार से टकराकर निकीली ग्रिल में फंस गया। बच्चे का शव ग्रिल में फंसकर लटक रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल, पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह पता लग पाएगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई। ऐसा तो नहीं है कि बच्ची की हत्या करने के बाद उसे फेंका गया था। हालांकि यह भी हो सकता है कि बच्चे की मौत लोहे की रॉड चुभने के कारण हुई हो।
बच्चे के शरीर में घुसी नुकीली रॉड
दरअसल, बच्चे को लोहे ही रॉड पर फेंकने के कारण नुकीली छड़ उसके शरीर में घुस गई। छड़ तिरछी हो गई और बच्चा उस पर लटक रहा था। आस-पास के लोगों ने जब बच्चे को छड़ पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। वे हैरान हो गए कि भला बच्चे के साथ क्या हुआ। इसके बाद बच्चे को छड़ से निकाला गया। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस का कहना है कि शव के परीक्षण से पता चलेगा कि क्या बच्चे को फेंकने से पहले जानबूझकर उसकी हत्या की गई थी। या फिर छ़ड घुसने के कारण मौत हुई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
वहीं अजरौंदा में रहने वाले लोगों का कहना है कि बच्चे की मौत के लिए उसके माता-पिता दोषी हैं। आस-पास के लोगों का कहना है कि बच्चे की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को मौत ही सजा देनी चाहिए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।