फेमस यूट्यूबर टी टी एफ वासन को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, रविवार को चेन्नई-बेंगलुरु नेशनल हाइवे पर एक बाइक स्टंट करते वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया था। वासन सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वे अक्सर, लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए नजर आते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तमिलनाडु की कांचीपुरम पुलिस ने 22 साल के वासन को गिरफ्तार कर लिया। वे सोशल मीडिया पर अक्सर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने का वीडियो अपलोड करते हैं।

दरअसल, वासन सड़कों पर लापरवाह से गाड़ी चलाने के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। वे व्हीली करने का प्रयास करते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। व्हीली का मतलब एक ऐसी चाल से है जिसमें बाइक का अगला पहिया थोड़ी देर के लिए सड़क से ऊपर उठ जाता है। जब वे कांचीपुरम के बलुचेट्टी चतरम गांव के पास नेशनल पर बाइक चला रहे थे तो खतरनाक स्टंट के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया।

कांचीपुरम के एसपी एम सुधाकर ने हमारे सहयोगी Indianexpress.com को बताया कि वासन को एक दोस्त के घर से गिरफ्तार किया गया। वे एक प्राइवेट अस्पताल से इलाज कराने के बाद अपने दोस्त के घर पर ते। बी-4 बलुचेट्टी चतरम पुलिस ने व्लॉगर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना या सवारी करना) और 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना), 308 (दोषी होने का प्रयास), मानव वध), ​मोटर वाहन अधिनियम धारा 184 (खतरनाक ड्राइविंग जो सड़क पर मृत्यु का कारण बन सकती है) और 188 (कुछ अपराधों के लिए उकसाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।

एक्सीडेंट में टूटा हाथ

मामले में वासन के दोस्त अजीश ने कहा कि यूट्यूबर खतरे से बाहर है लेकिन उसका हाथ टूट गया है। अब उसे इसकी सर्जरी करानी होगी। अजीश ने कहा कि वासन आगामी तमिल फिल्म मंजल वीरन में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार थे मगर अब वे कम से कम चार महीने तक बाइक नहीं चला पाएंगे। रविवार शाम करीब 4.32 बजे हुई दुर्घटना के एक वीडियो में वासन को बाइक से हाईवे पर झाड़ियों में फेंका हुआ दिखाया गया है। इसके बाद दर्शकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

नेटिज़न्स ने हाईवे पर इतनी तेज़ गति से बाइक चलाने के लिए बाइकर की आलोचना की है। लोगों का कहना है कि इससे सड़क पर यात्रा करने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा होता है। लोगों का कहना है कि वे युवा फॉलोअर्स को खतरनाक स्टंट की नकल करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। मामले में यूट्यूबर को लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए दोषी ठहराया गया। उनके खिलाफ पहले भी यातायात दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के मामले दर्ज किए गए थे। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।