Wife Chops off husband Private Part: दिल्ली के रूप नगर थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी प्राइवेट पार्ट काट डाली। फिर उसे घर में बंद करके भाग गई। शख्स के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा घर बाहर से बंद है। उन्होंने जब दरवाजा खोल कर देखा तो सन्न रह गए। शख्स खून से लथपत जमीन पर पड़ा हुआ था।
दंपत्ति आसपास के इलाके में मजदूरी करता था
पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय विष्णु के रूप में हुई है जो थाना क्षेत्र के न्यू चंद्रावल इलाके में अपनी पत्नी जगतारा के साथ किराए के मकान में रहता था। दंपत्ति आसपास के इलाके में मजदूरी करके गुजारा करते थे। उनके बच्चे उनके साथ नहीं बल्कि गांव में रहते थे।
घटना के संबंध में नॉर्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने शुक्रवार देर रात विष्णु शराब के नशे में धुत होकर घर आया। ऐसे में पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति की प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट डाली।
घायल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया
पति का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद वो दरवाजा बाहर से बंद करके भाग गई। हालांकि, चीख सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है।
पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही
पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। महिला की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना के बाद पड़ोसियों ने बताया कि दंपति में अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों के घर के लड़ाई-झगड़े की आवाज आती रहती थी। वे मारपीट भी करते थे।