Business Man Shot Dead in Delhi Shahdara: दिल्ली का शाहदरा इलाका शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। यहां दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बर्तन कारोबारी की हत्या कर दी। पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे 52 वर्षीय सुनील जैन को अपना निशाना बनाया और एक के बाद एक कई गोलियां उनसे जिस्म में उतार दीं।
हमले के बाद कारोबारी को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जबकि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बर्तनों का कारोबार करने वाले सुनील ‘यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ से मॉर्निंग वॉक करके लौट रहे थे। इसी दौरान फर्श बाजार इलाके में बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।
स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी से एक बदमाश ने उनका नाम पूछा और गोली दागनी शुरू की। इसी बीच एक और अपराधी आ गया और कारोबारी के सिर में गोली मार दी। घटना के वक्त 6-7 राउंड फायरिंग की गई है।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या के कारण दिल्ली के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घटनास्थल पर दो स्कूटी पड़ी हुई है। जबकि चारों ओर खून के निशान हैं।
दिवाली की रात शाहदरा में डबल मर्डर
गौरतलब है कि दिल्ली के शाहदरा से आए दिनों आपराधिक घटनाओं की खबरें आती रहती हैं। यहां बीते महीने दिवाली की रात अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया था। दो हथियारबंद लोगों ने चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, इस घटना में 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया था।
आकाश शर्मा (40) अपने भतीजे ऋषभ शर्मा और बेटे कृष शर्मा दिवाली मना रहे थे। इसी दौरान रात के करीब 8 बजे उन पर हमला किया गया था। मृतक के परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर स्कूटर पर आए और आकाश के पैर छुए। फिर उस पर और अन्य लोगों पर गोलियां चला दीं। पढ़ें पूरी खबर…