लग्जरी लाइफ जीने सभी का सपना होता है। हालांकि, कई लोग ऐसी लाइफ के लिए मेहनत के बजाय शॉर्टकट रास्ता आपनाते हैं। इस कारण वे सलाखों के पीछे भी पहुंच जाते हैं। राष्ट्रीय राजधानी से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां दिल्ली पुलिस ने अवैध तरीके से शराब की सप्लाई में शामिल दो बहनों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
विजय एन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया
हालांकि ये दोनों बहने इतनी शातिर थीं कि वो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रही थीं। वो नाम बदल-बदल कर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब सप्लाई करने का धंधा कर रही थीं। लेकिन लंबी जांच और गुप्तचरों से मिली जानकारी के बाद दोनों बहनों को पुलिस ने विजय एन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की पहचान रेखा (40) और पूजा (30) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें – दोस्त का उधार वापस करने की वॉर्निंग देकर लौटा था शख्स, घर में घुसते ही…, चौंका रही पूरी घटना
बता दें कि रेखा डाबरी पुलिस थाने की भगोड़ा थी और उसकी 12 आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता थी। जबकि, उसकी बहन पूजा भी उसके साथ ही अवैध शराब आपूर्ती के धंधे में शामिल थी। दोनों आपस में सगी बहनें हैं।
पुलिस ने ऐसे दोनों बहनों को दबोचा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों दिल्ली आबकारी अधिनियम मामले में मुकदमे से भाग रही थीं। इस कारण दोनों घोषित अपराधी बन गईं थीं। हालांकि, बीते दिनों दिल्ली पुलिस की द्वारका जिले के एंटी-बर्गलरी सेल की टीम ने दोनों को काफी खाक छानने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें – सरकारी हॉस्पिटल के लेडीज वॉशरूम में एक महीने से स्टाफ कर रहा था गंदी हरकत, राज खुलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, पुलिस से बचने के लिए दोनों बहनों ने पुलिस को अपने संबंध में गलत जानकारी दी थी। लेकिन क्रिस सिस्टम का इस्तेमाल करके पुलिस ने दोनों की असली पहचान का पता लगाया और फिर उन्हें दबोच लिया। दोनों बहनें ट्रायल से फरार हो रही थीं। इस कारण द्वारका कोर्ट ने दोनों बहनों को घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। हालांकि, पुलिस ने अब दोनों को BNSS की धारा 35.1(D) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।