दिल्ली के उधम सिंह नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक लड़के ने झगड़े के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे एससास हुआ कि उसने गलती से ही सही अपनी प्रेमिका ही हत्या कर दी है। गर्लफ्रेंड की मौत से घबराए औऱ डरे हुए लड़के ने शेविंग ब्लेड से उसका गला काट दिया औऱ उसके शव को पास के खेत में ले जाकर फेंक दिया। फिलहाल काशीपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी का कहना है कि जब उसे पता चला कि वह उसे धोखा दे रही है तो वह उससे झगड़ा करने लगा। इसी दौरान गलती ने उसने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी का पीड़िता से पिछले आठ साल से अवैध संबंध चल रहा था। वह उसके साथ मजदूरी का काम करती थी। दोनों ने अपने-अपने पार्टनर से शादी की थी, लेकिन एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की मौत बाद ठिकाने लगा दी लाश

आरोपी ने महिला को झगड़े के दौरान धक्का दे दिया था। जिससे वह नीचे गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को पीड़िता का शव कनोरी गांव में खेत में पड़ा मिला। उसकी पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई है। वह चाहता तो पुलिस को इनफॉर्म कर सकता था मगर उसने ऐसा नहीं किया। उसने तो खुद को बचाने के लिए प्रेमिका का गला काटकर शव को ठिकाने लगा दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

काशीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी के कबूलनामे के बाद आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्वाई के लिए लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।