दिल्ली के जहांगीरपुरी से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां स्थित स्थानीय बाजार में एक युवक ने 15 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने लड़की को चार गोलियां मारी। गोलियां चलने की आवाज से बाजार दहल उठा। मामले में पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की ने उससे ‘रिश्ता’ खत्म करने की कोशिश की थी। पीड़िता के परिवार ने दावा किया कि आरोपी आर्यन (20) उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता जब अपनी सहेली के साथ स्थानीय बाजार गई थी तब आरोपी ने उसे सबके सामने बहुत करीब से गोली मारी। हाथ-पैर बांधे, पेट फाड़ा, तेजाब से जलाया और भट्टी में… तबस्सुम ने प्रेमी दानिश के लिए शौहर की हत्या कर दी, बर्बरता जान कांप जाएगा कलेजा
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को कई गोलियां लगीं और उसे बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ‘‘आर्यन ने पीड़िता को मिलने के लिए बाजार बुलाया था। वह एक क्लिनिक के सामने खड़ी थी तभी उसने उसपर पहली गोली चलाई। गोली उसके कंधे के पास लगी और वह खुद को बचाने के लिए क्लिनिक के अंदर भागी। उसने फिर से गोली चलाई जो पीड़िता के सिर में लगी।’’
सूत्र ने बताया कि पीड़िता और आरोपी पिछले एक साल से “रिश्ते” में थे। वे एक ही ट्यूशन क्लास में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि आर्यन पीड़िता पर लगातार अधिकार जताता जा रहा था। उन्होंने कहा कि आर्यन (जिसकी एक अन्य साथी भी थी) ने पीड़िता से कई बार कहा था कि वह उसकी अनुमति के बिना घर से बाहर न जाए और उसने पीड़िता के कुछ मोबाइल फोन भी तोड़ दिए थे, क्योंकि उसे शक था कि वह किसी अन्य से बात कर रही है।
सूत्र ने बताया कि उसके व्यवहार से निराश होकर पीड़िता ने अपने “रिश्ते” को समाप्त करने का प्रयास किया, जिसके कारण यह घटना घटी। मृतका के परिवार में उसकी मां, दो बड़ी बहनें और पिता हैं। उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी मां बच्चों के साथ दिल्ली में रहने लगी, जबकि उसके पिता उत्तर प्रदेश में मजदूरी करते हैं। जहांगीरपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। घरवालों के खिलाफ जाकर की थी शादी, अब पछतावा हो रहा… आज उन्होंने बहुत मारा, दिल्ली में विवाहिता ने किया सुसाइड, Video Viral