दिल्ली से सटे फरीदाबाद से दिल को दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सोयाटी में गरबा के दौरान कथित तौर पर पिता के सामने ही पड़ोसी उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उनसे बहस करने लगे। देखते ही देखते बहस ने लड़ाई का रूप ले लिया। इसके बाद पीड़िता के पिता की मौत हो गई। मृतक की उम्र 52 साल है। घटना से आस-पास के लोग हैरान हो गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 87 में प्रिंसेस पार्क सोसायटी में रहने वाले प्रेम मेहता और परिवार के लोगों के साथ सोमवार रात परिसर में हो रहे गरबा में शामिल होने पहंचे थे। उनकी 25 साल की बेटी वहां पर डांडिया कर रही थी। तभी उसके पास आरोपी पहुंचे और उससे नंबर मांगने लगे। उन्होंने कथित तौर पर पीड़िता को अपने साथ डांस करने के लिए भी कहा।

मेहता ने देखा कि कुछ लड़के उनकी बेटी को परेशान कर रहे हैं। वे वहां पहुंचे इसके बाद विवाद शुरू हो गया। मेहता, उनकी पत्नी और उनके बेटे ने आरोपियों से पूछा की वे पीड़िता के पास क्यों आए हैं? इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे का कॉलर पकड़ते और धक्का देते हुए देखा जा सकता है।

आरोपियों ने दिया धक्का

इसके बाद आरोपियों ने मेहता तो धक्का दे दिया। वे जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस अधिकारी जमील खान ने कहा कि मेहता के परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है।

मेहता ने परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को परेशान किया और फिर मेहता पर हमला किया। खान ने आगे कहा कि शव का परीक्षण किया जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Female Constable Case: 2 साल से आरोपी छिपने के लिए कर रहा था ये काम,

आखिर चढ़ा Police के हत्थे